दीपों का त्यौहार दिवाली आने में अभी कुछ ही दिन शेष है। आज दीवाली का पहला दिन धनतेरस है। धनतेरस कार्तिक महीने के कृष्णपक्ष की तेरह्न्वी तारीख को मनाया जाता है , हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन के समय भगवान् धन्वन्तरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन को धनतेरस कहते हैं, और इस दिन भगवान् धन्वन्तरि की पूजा की जाती है।

चूँकि भगवान धन्वन्तरि अपने हाथों में कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस दिन सिर्फ बर्तन ही नहीं , और भी कई जिन्हें खरीदना शुभ माना जाता है और माँ लक्ष्मी की कृपा बनती है। लेकिन बर्तन किस धातु का है यह धार्मिक रूप से काफी महत्त्व रखता है । कई सारी चीजें ऐसी है, जिन्हें खरीदने से आपको बचना चहिये, क्यूँकि ये अशुभ माना जाता है। आज हम आपको बताते हैं कि धनतेरस के शुभ दिन किन चीजों को खरीदने से आपको बचना चाहिये, और क्या खरीदना इस दिन शुभ फलदायक होता है।
लोहे से बने सामान:

धनतेरस पर ज्यादातर लोग बर्तन खरीदना पसंद करते है। बर्तन के दुकानों पर इस दिन भारी भीड़ लगी होती है। ज्योतिषों के मुताबिक, धनतेरस के दिन लोहे से बने बर्तनों या फिर लोहे का सामान खरीदना शुभ नहीं होता है। इसका कारण यह है कि लोहा शनि का कारक है। इसलिए धार्मिक रूप से जानकार लोग कहते हैं कि इस दिन लोहे से बने सामान लाने से धन–कुबेर की कृपा नहीं बनती है।
स्टील और अलुमिनियम के बर्तन

घरों में ज्यादातर स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है, अतः कई लोग धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीदते हैं। लेकिन स्टील को शुद्ध नहीं माना जाता है। ज्योतिषों के मुताबिक, इस पर राहू का प्रभाव ज्यादा होता है। एल्युमिनिअम पर भी राहू का प्रभाव माना गया है इसलिए एल्युमिनियम के साथ ही स्टील के बर्तन को खरीदना शुभ नहीं माना जाता।
नुकीले या धारदार सामान

धनतेरस पर नुकीली वस्तुएं जैसे कि चाकू, कैंची , पिन, सुई या दूसरी धारदार चीजों को खरीदना बिलकुल शुभ नहीं माना गाता है, इसलिए आज के दिन आपको ऐसी चीजें खरीदने से बचना चाहिए।
प्लास्टिक के सामान

प्लास्टिक के सामान के बारे मे ऐसी मान्यता है कि यह बरकत नहीं लाता , इसलिए इन्हें खरीदने से परहेज करे।
चीनी मिटटी और कांच के बर्तन

चीनी मिटटी यानि सेरामिक और कांच के बने सामानों में स्थायित्व नही होता है। इनके टूटने का डर बना रहता है। बोनचाइना के चीजें और कांच के सामान लम्बे समय तक टिकने वाले नहीं होते हैं , इसके अलावा कांच के सामान का प्रत्यक्ष सम्बन्ध राहू से माना जाता है। इसलिए इन सारी चीजों को धनतेरस में खरीदने से मनाही की जाती है।
मिलावटी सामान

त्यौहार का मौसम शुरू होते ही मिलावटी सामानों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए खुले तेल या घी जैसी चीजे खरीदने से पहले सतर्क रहे। रआजकल दिवाली से पहले ही इन जैसी चीजों में मिलावट करने की खबर आती रहती है और धनतेरस पर मिलावटी सामानों को खरीदने अशुभ माना जाता है।
कौन से चीजे खरीदना शुभ होता है और माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है, अब उसके बारे मे जानते हैं

धनतेरस को झाड़ू खरीदना अत्यंत शुभकारी माना जाता है। झाड़ू से साफ़ सफाई का काम होता है और इसलिए इसे यह घर में नकारात्मक चीजों को दूर करने वाला माना जाता है, जिससे माँ लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है। इसलिए धनतेरस में झाड़ू लाने से माँ लक्ष्मी की कृपा बनती है।

सोने चांदी के आभूषण, और चीजे को आज के दिन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए अपने धन को इधर उधर इस्तेमाल करने की बजाय इसे सोने चांदी के सामान मे निवेश करना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।। जो लोग सोने चांदी नहीं खरीद सकते हैं, वे लोग धनतेरस पर पीतल से बने बरतन खरीदे क्यूँकि पीतल को अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, माना जाता है कि भगवान धन्वन्तरि के एक हाथ में पीतल का कलश था जिसमे अमृत भरा था, इसलिए पीतल का बर्तन खरीदना अत्यंत शुभकारी है।















