मां की सुंदरता के सामने फीकी पड़ी बेटी, देख चक्कर में पड़े लोग- आखिर ज्यादा कौन खूबसूरत

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 17 जून 2021, 3:20 अपराह्न

आमतौर पर किसी लड़की की उम्र पूछना अच्छे आचरण में नहीं आता लेकिन ऐसे हालत में क्या करें जब मां और बेटी दोनों एक ही उम्र की लग रही हो। तब तो पूछना ही पड़ेगा कि इसमें बेटी कौन है और मां कौन है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर लोग काफी कंफ्यूज हो गए हैं इस तस्वीर में दो खूबसूरत महिला दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में एक मां है और एक उसकी बेटी लेकिन लोग उसे पहचान नहीं पा रहे हैं।

एक वेबसाइट मिरर के मुताबिक इस तस्वीर को लिजा गुलयावा ने सोशल मीडिया पर शेयर की देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गई। इस तस्वीर में 24 साल की लीजा अपनी मां के साथ दिखाई दे रही है लीजा के मुताबिक उसकी मां की उम्र तकरीबन 45 साल है लेकिन इस तस्वीर में लिजा गुलयावा की माँ बेटी से भी ज्यादा जवान दिख रही है।

टिकटोकर ने बताया खूबसूरती का राज

24 साल की लिजा गुलयावा अपने वीडियो टिक टॉक पर शेयर करती है हाल ही में उन्होंने एक वीडियो टिक टॉक पर शेयर किया था जिसमें उनके फॉलोअर्स ने उनकी खूबसूरती के पीछे का राज पूछा। इसके जवाब में लीजा ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर कर दी और बताया यह मेरे खूबसूरत जेनेटिक्स है। देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

तस्वीर देखकर लोग कंफ्यूज हो गए हैं कि इसमें मां कौन है और बेटी कौन है। लीजा के मुताबिक उसकी उम्र 24 साल है जबकि उसकी मां की उम्र 45 साल है। यह तस्वीरें लोगों के लिए एक पहेली बनी हुई हैं। लीजा के Followers कह रहे हैं कि अपनी मां से स्किन केयर रूटीन पूछकर बताएं आखिर कोई 45 साल की महिला इतना यंग कैसे दिख सकती है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।