Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में अबकी बार भारत ने जीते 61 मेडल, लेकिन रह गई एक कसक, जाने कितने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मिले

बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के धुआंधार प्रदर्शन की देन है कि इस बार भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 61 मेडल (India Won 61 Medal in Commonwealth Games 2022) अपने नाम करने में कामयाब हुआ। इसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारतीय खिलाड़ी के इस अद्भुत प्रदर्शन ने न सिर्फ भारत को चौकाया, बल्कि खेल के वैश्विक पटल पर चौथा स्थान भी दिलाया। खेल के आखिरी दिन भी भारत की झोली में 6 मेडल आए, जिनमें से 4 गोल्ड थे। बता दे इन 4 गोल्ड में से तीन गोल्ड बैडमिंटन में भारत ने जीते। भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की एक झलक हम आपको दिखाते हैं और बताते हैं कौन हैं भारत के वह दमदार धुरंधर, जिन्होंने गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल के साथ भारत को 61 मेडल दिलाए हैं।

कॉमनवेल्थ गेम में भारत में जीते कुल कितने मेडल

  • भारत ने कुल 61 मेडल जीती, जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

भारत के गोल्ड मेडलिस्ट के नाम (Gold medal winners for India in Commonwealth Games 2022)

  • मीराबाई चनू- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 49 KG)
  • जेरेमी लालरिनुंगा- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 67 KG)
  • अचिंता शेउली- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 73 KG)
  • वूमेन्स टीम- गोल्ड मेडल (लॉन बॉल्स)
  • पुरुष टीम- गोल्ड मेडल (टेबल टेनिस)
  • सुधीर- गोल्ड मेडल (पैरा पावरलिफ्टिंग)
  • बजरंग पूनिया- गोल्ड मेडल (कुश्ती 65 KG)
  • साक्षी मलिक- गोल्ड मेडल (कुश्ती 62 KG)
  • दीपक पूनिया- गोल्ड मेडल (कुश्ती 86 KG)
  • रवि कुमार दहिया- गोल्ड मेडल (कुश्ती 57KG)
  • विनेश फोगाट- गोल्ड मेडल ( कुश्ती 53 KG)
  • नवीन कुमार- गोल्ड मेडल (कुश्ती 74 KG)
  • भाविना पटेल- गोल्ड मेडल (पैरा टेबल टेनिस)
  • नीतू घंघस- गोल्ड मेडल बॉक्सिंग)
  • अमित पंघल- गोल्ड मेडल (बॉक्सिंग)
  • एल्डहॉस पॉल- गोल्ड मेडल (त्रिपल जंप)
  • निकहत जरीन- गोल्ड मेडल (बॉक्सिंग)
  • अचंत और श्रीजा अकुला- गोल्ड मेडल (टेबल टेनिस)
  • पीवी सिंधु- गोल्ड मेडल (बैडमिंटन)
  • लक्ष्य सेन- गोल्ड मेडल (बैडमिंटन)
  • सात्विक और चिराग- गोल्ड मेडल (बैडमिंटन)
  • अचंत शरत कमल- गोल्ड मेडल (टेबल टेनिस)

भारत के सिल्वर मेडलिस्ट के नाम (Silver medal winners for India in Commonwealth Games 2022)

  • सिल्वर – प्रियंका गोस्वामी – महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक
  • सिल्वर – दिनेश कुमार, चंदन कुमार सिंह, सुनील बहादुर, नवनीत सिंह – लॉन बाउल्स मेन्स फोर
  • सिल्वर- अब्दुल्ला अबूबकर – पुरुषों की ट्रिपल जंप
  • सिल्वर – सागर अहलावत – बॉक्सिंग मेन्स सुपर हैवीवेट
  • सिल्वर – भारतीय महिला क्रिकेट टीम
  • सिल्वर – अंशु मलिक – कुश्ती महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्राम
  • सिल्वर – मुरली श्रीशंकर – पुरुषों की लंबी कूद
  • सिल्वर – किदांबी श्रीकांत, सात्विक साईराज, सुमीत रेड्डी, लक्ष्य सेन, चिराग शेट्टी, तरिसा जॉली, आकर्षी कश्यप, अश्विनी पोनप्पा, गायत्री गोपीचंद, पीवी सिंधु – बैडमिंटन मिश्रित टीम
  • सिल्वर – शरथ कमल, जी साथियान – टेबल टेनिस पुरुष युगल
  • सिल्वर – विकास ठाकुर – भारोत्तोलन पुरुषों की 96 किग्रा
  • सिल्वर – शुशीला देवी लिकमबम – जूडो महिला 48 किग्रा
  • सिल्वर – बिंद्यारानी देवी – भारोत्तोलन महिलाओं की 55 किग्रा
  • सिल्वर – तूलिका मान – जूडो महिला + 78 किग्रा
  • सिल्वर – संकेत सरगर – भारोत्तोलन पुरुषों की 55 किग्रा
  • सिल्वर – अविनाश सेबल – पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़

भारत के कांस्य मेडलिस्ट के नाम (Bronze medal winners for India in Commonwealth Games 2022)

  • कांस्य – गुरुराजा पुजारी – भारोत्तोलन पुरुषों की 61 किग्रा ‘
  • कांस्य – विजय कुमार यादव – जूडो पुरुषों की 60 किग्रा
  • कांस्य – हरजिंदर कौर – भारोत्तोलन महिलाओं की 71 किग्रा
  • कांस्य – लवप्रीत सिंह – भारोत्तोलन पुरुषों की 109 किग्रा
  • कांस्य – सौरव घोषाल – स्क्वैश पुरुष एकल
  • कांस्य – गुरदीप सिंह – भारोत्तोलन पुरुषों की 109 किग्रा+
  • कांस्य – तेजस्विन शंकर – पुरुषों की ऊंची कूद
  • कांस्य – दिव्या काकरान – कुश्ती महिला 68 किग्रा
  • कांस्य – मोहित ग्रेवाल – कुश्ती पुरुषों की 125 किग्रा
  • कांस्य- जैस्मीन- बॉक्सिंग महिलाओं की लाइटवेट 60 किग्रा
  • कांस्य – पूजा गहलोत – कुश्ती फ्रीस्टाइल महिला 57 = 0 किग्रा
  • कांस्य – पूजा सिहाग – कुश्ती फ्रीस्टाइल महिला 76 किग्रा
  • कांस्य – हुसामुद्दीन – पुरुषों की बॉक्सिंग फेदरवेट
  • कांस्य – दीपक नेहरा – कुश्ती फ्रीस्टाइल पुरुषों की 97 किग्रा
  • कांस्य – सोनलबेन पटेल – पैरा टेबल टेनिस महिला एकल वर्ग 3-5
  • कांस्य – रोहित टोकस – बॉक्सिंग पुरुषों का वेल्टरवेट 67 किग्रा
  • कांस्य – भारतीय महिला हॉकी टीमकांस्य- संदीप कुमार- पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक
  • कांस्य – अन्नू रानी – महिला भाला फेंक
  • कांस्य – सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल – स्क्वैश मिश्रित युगल
  • कांस्य – किदांबी श्रीकांत – बैडमिंटन पुरुष एकल
  • कांस्य – गायत्री गोपीचंद, ट्रीसा जॉली – बैडमिंटन महिला युगल
  • कांस्य – जी. साथियान – टेबल टेनिस पुरुष एकल

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।