दिवाली के त्योहार मे घर को लाइट और रंगोली से सजाने की परंपरा हैं। वैसे तो हिंदू धर्म में हर त्योहार पर रंगोली बनाने को बहुत ही शुभ माना गया है, लेकिन दिवाली के मौके पर रंगोली को लेकर अलग ही उत्साह होता है। यहाँ हम आपको बताने जा रहे हैं सबसे आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाईन , जो आपके लिए दीपावली को बेहद खास बना देंगे।
1. इस रंगोली डिजाइन को बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए पहले आप अपनी पसंद के दीए की शेप बनाएं और उसके आसपास अपनी पसंद के मुताबिक् डेकोरेट कर ले।
2. रंगोली का यह डिजाइन बहुत ही यूनिक है। इस डिजाइन को मेन गेड के दोनों ओर बनाकर इसे दीपों की मदद से खूबसूरती से सजाएं।
3. माता लक्ष्मी को कमल के फूल काफी पसंद हैं। इसलिए कमल फूल से बने इस रंगोली को आप घर के मुख्य द्वार या अपने पूजा स्थल के पास जरूर बनाएं , इससे माँ लक्ष्मी निश्चित रूप से प्रसन्न होंगी, और दिवाली के दिन आपके घर माँ लक्ष्मी का आगमन होगा।
4. रंगोली का यह डिजाइन बहुत ही आकर्षक है, जिसमें आप अपने पसंद के मुताबिक् अलग-अलग रंग बिखेर सकते हैं, और रंग-बिरंगे कलर कॉम्बिनेशन के साथ बना सकते हैं।
5. दीवाली की शुभकामना के साथ दीपक के डिजाइन वाली यह खूबसूरत रंगोली बहुत प्यारी है. ऐसे डिजाइन बना कर आप भी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करें।
6. मयूर-गणेश वाली खूबसूरत दिवाली के मौके पर आपके आंगन की खूबसूरती मे चार चाँद लगा देंगे। वैसे रंगोली के ऐसे खूबसूरत डिजाइन आप घर के किसी भी कोने में बनाएं, ये बहुत प्यारे लगते हैं।
7. फूल-पत्तियों के बीच अगर मोर झांके तो कैसा लगेगा। यह प्यारा सा डिजाइन आपके घर की सजावट को अलग ही लुक देगा, तो इस दिवाली कुछ ऐसे डिजाइन ही बनाएं।
8. रंगोली के ट्रेडिशनल डिजाइन का भी अपना अलग ही सौंदर्य है। रंगोली के ये डिजाइन दिखने में बहुत ही आकर्षक लगते हैं। बारीक ट्रेडिशनल रंगोली आर्ट इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यदि आप आर्ट में दिलचस्पी रखते हैं ताे रंगोली के इस डिजाइन को अपने घर के आंगन या मुख्य द्वार पर बनाएं। यह आपके प्रवेश द्वार को बहुत ही आकर्षक बना देगा।
9. लक्ष्मी चरण चिन्ह वाले रंगोली डिजाइन बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इसे बनाने के लिए पद चिन्ह आप पहले से स्केच कर बना लें जबकि राउंड वाले डिजाइन्स चूड़ी या बैग्ल्स के अलग-अलग साइज का इस्तेमाल कर बनाएं।
10. फ्लैट में रंगोली ऐसे बनाए रंगोली – आजकल ज्यादातर लोग फ्लैट्स में रहते हैं। ऐसे में मेन डोर पर रंगोली बनाने पर आने-जाने वालों को दिक्कत हो सकती है, औरमेहनत से बनाई गई रंगोली खराब भी हो सकती है। ऐसे में आप मेन डोर के कॉर्नर पर रंगोली बनाए।
11. ऐसे खिलकर उठेंगे रंगोली के रंग- यदि आप रंगोली के डिजाइन मे रंगों को उठाव देना चाहते हैं तो उनमें कुछ बूंद पानी डालकर सुखा लें। इससे रंग थोड़े ज्यादा दरदरे हो जाएंगे और वे खिलकर दिखेंगे।
12. फूलों से बनाएं रंगोली डिजाइन्स- आप दिवाली के मौके पर मंदिर या घर के आंगन में रंगोली बनाने जा रहे हैं, तो फूलो से बनी रंग-बिरंगी रंगोली आपके घर की शान बढ़ा देगी।