Wednesday, November 29, 2023

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार फिर लगवाएगे ‘जनता दरबार’, जाने किस दिन और कहाँ लगेगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफी लोकप्रिय कार्यक्रम जनता के दरबार एक बार फिर फिर से शुरू होने जा रहा है। जनता दरबार के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों की शिकायतें और सुझाव सुनेंगे। यह कार्यक्रम पहले भी बहुत लोकप्रिय था लेकिन कुछ कारणवश से कई महीने पहले बंद कर दिया गया था। विधानसभा स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही इस बात की जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि जनता दरबार का कार्यक्रम 9 अप्रैल या फिर मई के पहले हफ्ते से शुरू हो सकता है।

मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में होगा आयोजन

आपको बता दें कि जनता दरबार का कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास के एक हिस्से में होता था, लेकिन वहां पर कुछ निर्माण होने की वजह से अब जनता दरबार का कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद परिसर में होगा। वहां पर इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए निर्माण चल रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे बिहार के हर हिस्से से आने वालों से रूबरू होने का मौका मिलता है। इस तरह जनता दरबार के कार्यक्रम के जरिए नीतीश कुमार को राज्य की सही और पक्की जानकारी मिलती रहती है।

मिलकर अपनी बात कहने में अधिक संतोष का अनुभव

पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि जनता के दरबार में आई शिकायतों के आधार पर उन्होंने शिकायतों के निष्पादन की पूरी तरह से वैधानिक व्यवस्था की थी। वह तो चल ही रहा है पर कुछ वर्षों में अपने दौरे के क्रम में उन्होंने यह पाया कि लोग मिलकर अपनी बात बताना चाहते हैं। इससे उन्हें अधिक संतोष का अनुभव होता है। इसके साथ ही कई लोग फीडबैक भी देते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से जनता दरबार जनता के दरबार के कार्यक्रम के आयोजन का फैसला लिया है।

 
whatsapp channel

हर सोमवार को शिकायत ली जाएगी

आपको बता दें कि नीतीश कुमार का यह कार्यक्रम पिछले कई महीनों से बंद था लेकिन एक बार फिर चालू होने जा रहा है। इसमें नीतीश कुमार अपने पुराने फॉर्मेट पर ही काम करेंगे। हर सोमवार को अलग-अलग विषयों पर लोग अपनी शिकायत के साथ जनता के दरबार में पहुंचेंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी भी जनता दरबार में मौजूद रहेंगे।

Manish Kumar
Manish Kumarhttp://biharivoice.com/
पिछले 5 साल से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हूँ । बिहारी वॉइस पर 2020 से न्यूज़ लिखने और एडिटिंग के साथ-साथ टेक संबंधी कार्य कर रहा हूँ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles