चंद्रयान-2 से 363 करोड़ रुपये सस्‍ता है चंद्रयान-3, जाने कितना हैं चंद्रयान-3 का बजट?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 22 जुलाई 2023, 9:40 पूर्वाह्न

Chandrayaan 3 Budget: इसरो की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक chandrayaan-2 पर आया खर्च इससे पहले वाले मिशन पर हुए खर्च से 363 करोड रुपए कम है।

Chandrayaan 3 Budget: भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन यानी इसरो ने हाल ही में चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। बता दे chandrayaan-2 को साल 2019 में यानी chandrayaan-3 से 4 साल पहले लांच किया गया था, लेकिन यह मिशन सक्सेसफुल नहीं रहा। वहीं अब chandrayaan-3 को लेकर वैज्ञानिक पूरी तरह से इस पर अपनी नजर टिकाए हुए हैं।

वही बात chandrayaan-2 और चंद्रयान 3 के बीच लगाई गई लागत के अंतर की करें, तो बता दें कि इसरो की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक chandrayaan-2 पर आया खर्च इससे पहले वाले मिशन पर हुए खर्च से 363 करोड रुपए कम है। यानी chandrayaan-3 पर आई लागत chandrayaan-2 से बेहद कम है।

Chandrayaan-3 की लागत क्या है? (Chandrayaan 3 Budget)

इसरो की और से साझा जानकारी के मुताबिक चंद्रयान 3 को तैयार करने में कुल 615 करोड रुपए का खर्च लगा है। चंद्रयान के लैंड रोवर और प्रोपल्शन मॉडल को तैयार करने में इसरो को कुल 250 करोड रुपए खर्च करने पड़े हैं, जबकि लांन्च सर्विस और अन्य काम पर लगभग 365 करोड रुपए खर्च हुए हैं। इस तरह chandrayaan-3 को तैयार करने और उसे अंतरिक्ष में भेजने पर chandrayaan-2 के पिछले मिशन से लगभग 30 फ़ीसदी कम खर्चा हुआ है।

कितना था Chandrayaan-1 और Chandrayaan-2 का खर्च

बता दे इसरो ने साल 2008 में पहला चंद्रयान भेजा था, जिस पर कुल 386 करोड रुपए का खर्चा आया था। वहीं साल 2019 में इसरो ने दूसरा मिशन चंद्रयान 2 भेजा, जिस पर कुल 978 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। वहीं chandrayaan-3 पर इसरो ने कुल 363 करोड रुपए खर्च किए हैं, जिसके हिसाब से यह पिछले दोनों मिशन से कम लागत पर तैयार किया गया है। बता दे कुल मिलाकर तीनों चंद्रयान मिशन पर इसरो ने 1979 करोड रुपए यानी करीबन 25.5 करोड डॉलर खर्च कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई समुद्रतट पर गिरा Chandrayaan-3 का मलबा? क्या है इस इस रहस्यमयी चीज का राज; जाने

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post