खुशखबरी! Chandrayaan-3 के लैंडर ने भेजी चांद और धरती की खूबसूरत तस्वीरें, पूछ रहा- और तस्वीरें भेजूं क्या?

Chandrayaan-3 Update: 14 जुलाई 2023 को इसरो ने रॉकेट GSLV-Mk3 से चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। वहीं अब चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में एंट्री कर चुका है और उसके लेंडर पर लगे लैंडर इमेजर एलआई कमरे ((Lander Imager – LI)) में धरती की तस्वीर आसमान से ली है। नीली धरती के ऊपर सफेद बादलों की चादर बिछी हुई बेहद खूबसूरत लग रही है। चंद्रयान-3 से आई इन तस्वीरों के साथ-साथ चंद्रयान-3 में यह भी पूछा है कि- क्या और फोटो भेजूं?

बता दे इससे पहले 5 अगस्त को जब चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्ष में एंटर हुआ था, तब उसके लैंडर के ही दूसरे कैमरे यानी लैंडर हॉरिजॉन्टल वैल्यू सिटी कैमरा (Lander Horizontal Velocity Camera- LHVC) ने चांद की सतह की कुछ तस्वीरें भेजी थी, जिसमें एलआई कैमरे को गुजरात में मौजूद स्पेस एप्लीकेशन सेंटर ने बनाया है। यह सभी तस्वीरें प्रकृति के खूबसूरत नजारे की गवाह है।

अभी कहां है चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3 Update)

बता दे चंद्रयान-3 अभी चांद की तीसरी कक्षा में घूम रहा है। चंद्रयान-3 का ऑर्बिट 174 km x 1437 km है। 5 अगस्त 2023 को जब चंद्रमा की पहली कक्षा में चंद्रयान-3 ने एंट्री की थी, तब उसने चांद की पहली तस्वीरें भेजी थी। इस दौरान चंद्रयान-3 चांद के चारों तरफ 1900 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से 164 x 18074 KM के अंडाकार ऑर्बिट में यात्रा कर रहा था। बता दे कि रफ्तार 6 अगस्त को घटाकर 170 x 4313 km हो गई थी।

Chandrayaan-3 की यात्रा का अभी कितना सफर बाकी

अब बात Chandrayaan-3 की बाकी के सफर की करें, तो बता दे कि 14 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक हर दिन चन्द्रयान-3 एक नए सफर को तय कर भारत के लिए इतिहास रचेगा। इस कड़ी में सिलसिलेबार देखें Chandrayaan-3 का सफर…

  • 14 अगस्त 2023 को सुबह 11.45 बजे से 12:04 बजे तक Chandrayaan-3 की चौथी कक्षा बदली जाएगी।
  • 16 अगस्त 2023 को सुबह 8:38 बजे से 8:39 बजे के बीच पांचवीं कक्षा बदली जाएी। इस दौरान सिर्फ एक मिनट के लिए इसके इंजन को ऑन किया जायेगा।
  • 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग होंगे। तो वहीं इसके बाद इसी दिन दोनों मॉड्यूल चंद्रमा के चारों तरफ 100 km x 100 km की गोलाकार ऑर्बिट में होंगे।
  • इसके बाद 18 अगस्त 2023 की दोपहर 3:45 बजे से 4:00 बजे के बीच लैंडर मॉड्यूल की डी-ऑर्बिटिंग होगी। इसका मतलब है कि उसकी कक्षा की ऊंचाई में कमी लाई जाएगी।
  • 20 अगस्त 2023 के चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल की रात 01:45 बजे डीऑर्बिटिंग होगी।
  • इसके बाद 23 अगस्त 2023 को लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड होगा। वहीं इस दौरान सबकुछ सही रहेगा तो 05:45 बजे के करीब लैंडर चांद की सतह पर पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3 : सफल रहा लॉन्चिंग पर अग्नि परीक्षा अभी बाकी, इस दिन बढ़ जाएगी इसरो के वैज्ञानिकों की धड़कन

Kavita Tiwari