बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, मार्शल ने विधायकों पैर-हाथ से टांग किया बाहर। देखे विडियो

बिहार विधानसभा (Bihar Vidhansabha Hangama) में शुरू हुआ हंगामा अब नया आक्रोशित रूख ले रहा है। दरअसल प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गुरुवार को हंगामा शुरू हुआ, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ता नजर आया। भाकपा-माले ने इस मुद्दे पर तीखा विरोध जताते हुए जम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हालात इस कदर बिगड़ गए कि मार्शल को बुलाना पड़ा। इसके बाद मार्शल ने CPI(ML) आक्रोशित सभी 8 विधायकों को सदन (Bihar Assembly) से उठा कर बाहर का रास्ता दिखाया और मामले को शांत किया।

Bihar Vidhansabha Hangama

सदन से टांग कर बाहर किए गए विधायक

इस हंगामे के दौरान विधायकों का विरोध इस कदर बढ़ गया था कि सदन की कार्रवाई को सुचारू रूप से चलाना मुश्किल हो गया। ऐसे में मार्शल को उग्र सदस्यों को विधानसभा से बाहर निकालने के आदेश दिए गए। इस दौरान सदन में शांति और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वहां तैनात मार्शल तत्काल एक्शन मोड में आई और आक्रोशित सदस्यों को टांग कर सदन से बाहर कर दिया। हालांकि इस दौरान आक्रोशित सदस्यों ने लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी।

Bihar Vidhansabha Hangama

whatsapp channel

google news

 

बिहार बजट सत्र में जमकर हंगामा

इन दिनों बिहार में बजट सत्र चल रहा है। इस कड़ी में बिहार की राजधानी समेत अन्य हिस्सों में अपराधिक मामलों के बढ़ने के मुद्दे पर सदन में हंगामा शुरू हुआ। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्षी भाकपा-माले के सदस्यों ने इस मुद्दे को उठाते हुए तीखा विरोध शुरू किया। इतना ही नहीं कुछ देर बाद पार्टी के सदस्यों ने नारेबाजी भी करना शुरू कर दिया।

Bihar Vidhansabha Hangama

इस बीच सदन में अचानक से हंगामा शुरू हो गया। ऐसे में विधानसभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाना मुश्किल हो गया विपक्षी सदस्य से बार-बार शांत होने की अपील करता रहा। साथ ही कई बार उन्हें शांत होने के निर्देश भी दिए गए, लेकिन कोई भी नहीं माना। अंततः सदन से बाहर करने के आदेश देते हुए मार्शल को बुलाया गया।

मार्शल ने विधायकों को टांग कर किया सदन से बाहर

मार्शल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे सदस्यों को बलपूर्वक सदन से बाहर का रास्ता दिखाया। बिहार में बुधवार को भी कुछ इसी तरह के हालात थे। ऐसे में बिहार विधानसभा में लगातार दूसरे दिन यही स्थिति बनी रही। हंगामे के बीच विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कई बार आक्रोशित विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं माना जिसके बाद यह सख्त कार्रवाई की गई।

Share on