बिहार में बढ़ रही महिला पुलिस की संख्या, 16 साल में 867 से बढ़कर हुई 20000

बिहार (Bihar) लगातार विकास, उन्नति और प्रगति की ओर बढ़ रहा है। इसकी एक छवि बिहार की महिला पुलिस कर्मियों (Ladies Police In Bihar में भी नजर आती है, जिसकी संख्या बीते 16 सालों में 867 से बढ़कर 20,000 पहुंच गई है। आंकड़ों के आधार पर बात करें तो साल 2005 में जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री (CM Nitish Kumar) पदभार संभाला, तब से लेकर अब तक महिलाओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ। मालूम हो कि साल 2005 में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 867 थी। इन 867 महिला पुलिसकर्मियों में 805 कॉन्स्टेबल, 11 एसआई और 11 दरोगा महिला पुलिसकर्मी शामिल थे, लेकिन अब इनकी संख्या हर साल बढ़ते हुए 20,000 पर पहुंच गई है।

विकास की ओर बढ़ते बिहार के कदम

आंकड़ों के आधार पर बात करें तो मौजूदा समय में बिहार पुलिस में 20,000 महिला पुलिसकर्मी शामिल है, जिनमें 18,744 सिपाही, 225 सहायक अवर निरीक्षक और 883 पुलिस अवर निरीक्षक शामिल है। इसके साथ ही 833 महिला पुलिस अवर निरीक्षक और परिचारी की नियुक्ति प्रक्रिया पर काम भी चल रहा है। इस मामले पर गृह विभाग के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में पिछले 5 साल के महिला पुलिसकर्मियों में करीबन 3 गुना बढ़ोतरी दिखाई गई है।

whatsapp channel

google news

 

867 से 20000 महिला पुलिसकर्मी तक

साल दर साल महिला पुलिस कर्मियों में भारी संख्या में इजाफा हो रहा है। मालूम हो कि साल 2016 में राज्य में 6,575 महिला पुलिसकर्मी थी, जिनमें 6,289 सिपाही, 116 सहायक और 170 पुलिस अधीक्षक शामिल थी। वहीं बीते 3 महीनों में राज्य में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती में भारी बढ़ोतरी की गई है। बता दे दिसंबर तक थाने में करीब 25 फ़ीसदी महिला पुलिसकर्मियों (Ladies Police Recruitment In Bihar) की तैनाती की जा चुकी है। वहीं 50 से अधिक थाना अध्यक्ष भी नियुक्त की गई।

गृह विभाग द्वारा जारी की गई रणनीति के मुताबिक पुलिस मुख्यालय से सरकारी सेवा में महिला आरक्षण लागू होने से पहले और लागू होने के बाद महिला पुलिस कर्मियों के प्रतिशत में लगातार परिवर्तन आ रहा है, जिसकी जानकारी गृह विभाग द्वारा मांगी गई है। मौजूदा समय में बिहार में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती ड्राइवर के पद पर भी की गई है।

वही उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने की दिशा में नीतीश सरकार महिलाओं को राजनीति से लेकर नौकरी के हर तबके पर आरक्षण देने की दिशा में कार्य करेगी, जिससे न सिर्फ महिलाओं का बल्कि समाज का भी विकास होगा।

Share on