ये बिहारी है सोने की चलती-फिरती दुकान! हेमेशा पहने रखता है डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी, देखें तस्वीरें

वैसे तो बप्पी लहरी किसी पहचान के मोहताज नहीं है…सभी जानते हैं कि उन्हें बॉलीवुड के रॉकस्टार के साथ-साथ बॉलीवुड गोल्डमैन भी कहा जाता था, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कई ऐसे इंसान है जिन्हें सोने से बेहद प्यार है। इतना ही नहीं यह लोग कई किलो सोना हर दिन अपने बदन पर लादे घूमते भी हैं। ऐसे में आज हम आपको बिहार के गोल्डमैन (Bihar Gold Man) के बारे में बताते हैं। इनका नाम प्रेम सिंह (bihar Gold Man Prem Singh) है। प्रेम सिंह पेशे से एक ठेकेदार है और इस काम से उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। प्रेम सिंह को सोने के गहने पहनने का बहुत शौक है। बिहार में प्रेम सिंह को सोने (Bihar Gold Man Prem Singh)  की चलती-फिरती दुकान कहा जाता है।

bihar Gold Man Prem Singh

कौन है बिहार को गोल्डमैन?

बिहार के गोल्डमैन कहे जाने वाले प्रेम सिंह को सोना पहनने का बेहद शौक है। अपनी जवानी से ही कई-कई तोला सोना वह अपने बदन पर लादे रखते हैं। प्रेम सिंह का कहना है कि वह जो भी आभूषण खरीदते हैं, वह उनकी गाढ़ी कमाई का होता है। मौजूदा समय में प्रेम सिंह करीबन डेढ़ किलो सोने के आभूषण हर दिन पहने रहते हैं।

bihar Gold Man Prem Singh

whatsapp channel

google news

 

गोल्डमैन प्रेम सिंह के पास सोने के हैवी ब्रेसलेट से लेकर सोने की मोटी चेन तक हर आभूषण है। प्रेम सिंह को लोग गोल्ड मैन के नाम से बुलाते हैं। वही जब उनके इतने सारे आभूषण को लेकर उनसे यह सवाल किया गया कि- क्या उन्हें इतना सारा सोना पहनने पर डर नहीं लगता? इसके जवाब में बिहार का ये गोल्डमैन सरकार के सुशासन पर कसीदे पढ़ता नजर आया। हालांकि बता दें कि साल 2021 में प्रेम सिंह को एक बार कुछ अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर लूट लिया था, लेकिन पटना पुलिस की मुस्तैदी के चलते उनके सभी आभूषण उन्हें वापस मिल गए थे और अपराधी पकड़े गए थे।

bihar Gold Man Prem Singhbihar Gold Man Prem Singh

प्रेम सिंह का कहना है कि जब उन्हें लोग बिहार का गोल्डमैन कहते हैं तो वह बहुत प्राउड फील करते हैं। बता दे बिहार के गोल्डमैन प्रेम सिंह मूल रूप से भोजपुर जिले के कल्याणपुर पंचायत के वासुदेव पुर गांव के रहने वाले हैं। उनका सपना गोल्ड के आभूषण पहनते हुए एक रिकॉर्ड कायम करने का है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर ये अपना रिकॉर्ड कब तक बना पाते हैं।

Share on