भागलपुर से झारखंड के टाटानगर लिए सीधी ट्रेन शुरु, देखें ट्रेन के शेड्यूल से टिकट तक की सारी जानकारी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 अक्टूबर 2022, 10:07 पूर्वाह्न

Bhagalpur To Tatanagar Train: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने बिहार के भागलपुर से लेकर झारखंड के टाटानगर तक सीधी ट्रेन (Bhagalpur to Tatanagar Train) का संचालन शुरू करने का फैसला कर लिया है।

Bhagalpur To Tatanagar Train: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने बिहार के भागलपुर से लेकर झारखंड के टाटानगर तक सीधी ट्रेन (Bhagalpur to Tatanagar Train) का संचालन शुरू करने का फैसला कर लिया है। रेलवे बोर्ड ने गोंडा से भागलपुर, किऊल, झाझा होते हुए टाटानगर के लिए एक साप्ताहिक ट्रेन चलाने के फैसले को मंजूरी दे दी है। याद दिला दे कि 22 अक्टूबर को इस ट्रेन की सेवा शुरू कर दी गई । इस मामले में गोंडा के सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) द्वारा ट्वीट कर पूरी जानकारी साझा की गई है। साथ ही समय सारणी भी तय कर ली गई है।

भागलपुर से टाटानगर तक जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल

बिहार के भागलपुर से झारखंड के टाटानगर के बीच चलाई जाने वाली इस साप्ताहिक ट्रेन की समय सारणी भी तैयार कर ली गई है। संभावित समय सारणी के मुताबिक यह ट्रेन टाटानगर से सोमवार के दिन दोपहर 1:40 पर चलेगी और शाम 6:45 पर धनबाद पहुंचेगी। इसके बाद 6:50 पर वहां से रवाना होगी और जसीडीह 9:52 पर पहुंचेगी, यहां से यह ट्रेन 9:57 पर रवाना होगी और रात 10:45 पर झाझा पहुंचेगी। जहां से यह है 10:55 पर रवाना होगी और 10 11:55 पर किऊल पहुंचेगी, 12:25 पर यहां से रवाना होने के बाद यह ट्रेन भागलपुर के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर या ट्रेन गोंडा से मंगलवार की दोपहर 12:40 पर टाटानगर के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:47 पर टाटानगर पहुंचेगी।

किन स्टेशन पर होगा भागलपुर टाटानगर ट्रेन का स्टॉपेज

इस ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में होगा, जिसमें मूरी, बोकारो स्टील सिटी, चितरंजन, विद्यासागर, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, अभयपुर, जमालपुर, बरियारपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बाराहाट, मंदारहिल, हंसडीहा, पोरैयाहाट आदि स्टेशनों से होते हुए यह ट्रेन अपने गंत्व्य स्थान पर पहुंचेगी। बता दे इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेस टाटानगर में ही होगा।

भागलपुर से लेकर टाटानगर के बीच चलने वाली यह ट्रेन 540 किलोमीटर की दूरी 18 घंटे में तय करेगी। इसे चलाने का फैसला बेंगलुरु में 8 से 12 जून के बीच हुई इंडियन रेलवे टाइम टेबल कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया था। वहीं अब टाइम टेबल कमेटी की बैठक के बाद रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

22 अक्टूबर से चलेगी भागलपुर-टाटानगर ट्रेन

साझा जानकारी के मुताबित भागलपुर से टाटानदर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर को गोड्डा से रवाना होगी। एसे में संभावना है कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे, जबकि गोड्डा में ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे और रेलवे के वरीय अधिकारी सभी मौजूद रहेंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।