Thursday, March 23, 2023
spot_img

B.Tech पानीपुरी वाली बनीं प्रेरणा, बुलेट पर गोलगप्पे बेच कमाती है लाखों, देखें Video

MBA चायवाला का नाम तो आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जाना जाता है। जहां एक ओर भारी तादाद में लोग बेरोजगारी से परेशान है, तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो रोजगार के लिए दर-दर भटकने के बजाय खुद रोजगार के अवसर खड़े कर रहे हैं। एमबीए चायवाला और पटना की ग्रेजुएट चायवाली के बाद अब बीटेक पानी पुरी वाली भी चर्चाओं में है। वह दिल्ली के तिलक नगर में पानी पुरी का एक ऐसा स्टॉल लगाती है, जिसकी चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। बीटेक पानी पुरी वाली के नाम से जानी जाने वाली इस लड़की का नाम तापसी उपाध्याय है, जिनके वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल हो रहे हैं, बल्कि लोग उनके काम की तारीफ भी कर रहे हैं।

whatsapp

B.Tech Pani Puri Wala Tapas Upadhyay

B.Tech पानी पुरी वाली के चर्चे शुरु

तापसी इन दिनों बीटेक पानी पुरी वाली के नाम से फेमस है और लोगों के बीच चर्चाओं का विषय भी बनी हुई है। तापसी उपाध्याय दिल्ली के तिलक नगर इलाके के मार्केट में एक छोटा सा स्टॉल लगाती है। इस स्टॉल को वह अपने बुलेट बाइक के साथ जोड़कर घूम-घूम कर एयर फ्राई यानी बिना तेल के फ्राई किए हुए गोलगप्पा को बेचती है। पानी पुरी बेचने का तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय ही वहीं बना हुआ, बल्कि भारी तादाद में लोग उनके स्टाल पर पहुंचते भी हैं और उनकी इस हेल्दी पानीपुरी का स्वाद भी चखते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Are you hungry (@are_you_hungry007)

whatsapp-group

कौन है B.Tech पानी पुरी वाली तापसी उपाध्याय?

तापसी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। तापसी का कहना है कि उन्हें शुरू से ही बाइक चलाने और खाने-पीने का बेहद शौक रहा है। वह हमेशा हेल्दी फूड खाना पसंद करती है। ऐसे में उन्होंने पानीपुरी को लेकर एक प्रयोग शुरू किया, जो आज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद इस नए स्टार्टअप का आईडिया उन्हें पहले ही आ गया था। यही वजह रही कि उन्होंने अपने इस स्टॉल का नाम बीटेक पानी पुरी वाली रखा है। लोगों को पानी पुरी का स्वाद हमेशा से बेहद पसंद रहा है, लेकिन अब इसके साथ ही गोलगप्पे का एक ऐसा अनोखा तरीका उन्होंने इजाद किया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और यह हेल्दी भी है।

B.Tech Pani Puri Wala Tapas Upadhyay

बीटेक पानी पुरी वाली के नाम से मशहूर तापसी उपाध्याय का कहना है कि इस स्टार्टअप का आईडिया उन्हें उन परिस्थितियों में मिला जब जीवन कई परेशानियों से गुजर रहा था। ऐसे में उन्होंने निराश होने के बजाय हौसलों के साथ पॉजिटिविटी बनाए रखीं और गोलगप्पे का स्टॉल शुरू करने का प्लान बनाया। तापसी को इसी स्टॉल की शुरुआत किए हुए 3 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है।

क्या है B.Tech पानी पुरी वाली की खासियत

B.Tech पानी पुरी वाली तापसी की पानी पुरी की सबसे खास बात यह है कि इसे तेल में तलकर नहीं बनाते हैं। यह बेहद हेल्दी है, जिसमें सबकुछ हाथों से तैयार किया जाता है। तापसी का कहना है कि मेरे आज एक जगह नहीं बल्कि चार जगह पर स्टाल लगते हैं और मैं इनको धीरे-धीरे और भी जगहों पर बढ़ाने की तैयारी कर रही हूं।

Stay Connected

267,512FansLike
1,200FollowersFollow
1,000FollowersFollow
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMIuXogswzqG6Aw?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

Latest Articles