Sunday, June 4, 2023

बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की सगाई का शाही जश्न, तस्वीरों में देखें चेतन-आयुषी की सगाई का नजारा

Anand Mohan Son Chetan Anand Engagement Photos: बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की सगाई पटना के विश्वनाथ फार्महाउस में बेहद ग्रैंड तरीके से की गई। चेतन आनंद और उनकी होने वाली पत्नी आयुषी सिंह सगाई के दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। चेतन आनंद और आयुषी की सगाई समारोह का नजारा कुछ ऐसा था, जिसे लोग सालों नहीं भूलेंगे। इस समय चेतन और आयुषी की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दे आनंद मोहन के बेटे चेतन की शादी 3 मई को देहरादून में होने वाली है।Chetan Anand Engagement

चेतन आनंद ने आयुषी सिंह से की सगाई

बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने सोमवार शाम सगाई का शाही जश्न मनाया गया। इस दौरान पटना के चक बेरिया के विश्वनाथ फार्म में बने तालाब के अंदर पानी के बीचो-बीच नाव पर चेतन आनंद और आयुषी सिंह ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।

Anand Mohan Son Chetan Anand Engagement

आनंद मोहन के लाडले चेतन आनंद ने फूलों से सजी एक बेहद खूबसूरत सी नाव में आयुषी आनंद को अंगूठी पहनाते हुए अपने नए जीवन की शुरुआत की ।है नाव को सफेद रंग के फूलों से बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया था। वहीं इस दौरान ट्रेडिशनल अवतार में आयुषी और चेतन बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

whatsapp-group

ये बी पढ़ें:आनंद मोहन लाने जा रहे बहूरानी, कुछ ही घंटों में है बेटे चेतन की सगाई , जाने कौन है दुल्हन?

google news

Anand Mohan Son Chetan Anand Engagement

3 मई को देहराहून में शादी करेंगे चेतन आनंद-आयुषी

चेतन आनंद की शादी 3 मई को देहरादून में होने वाली है। ऐसे में सगाई के जश्न को देखने के बाद शादी कितनी शानदार होगी इस बात का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई है। वहीं आनंद मोहन अपनी पत्नी के साथ पहले ही बेटे की शादी की तैयारियों के लिए देहरादून विजिट कर चुके हैं।

Anand Mohan Son Chetan Anand Engagement

सीएम से डिप्टी सीएम तक सबने की शिरकत

बात खानपान की करें तो बता दें कि चेतन आनंद और आयुषी सिंह की सगाई में वेज और नॉनवेज के साथ-साथ चाइनीस फूड स्टॉल भी लगाए गए थे। विश्वनाथ फार्म हाउस में हुई इस सगाई में बिहार के कई दिग्गज शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तक सगाई समारोह में नजर आए।Chetan Anand Engagement

गौरतलब है कि बेटे की सगाई में आनंद मोहन ने अपने मेहमानों का भी खास तौर पर ख्याल रखा। मेहमानों को भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए कृत्रिम बारिश की भी व्यवस्था की गई ।चेतन आनंद ने खुद बताया था कि तालाब के बीचो-बीच फूलों से सजे स्टेट नुमान नाव पर बेटे की सगाई की जाएगी। सगाई का नजारा वायरल तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है और हर कोई इस शाही सगाई की चर्चा कर रहा है।

Chetan Anand wifeकौन है चेतन आनंद की पत्नी आयुषी सिंह

बता दे चेतन आनंद की होने वाली पत्नी आयुषी सिंह एमबीबीएस कर चुकी है और एमडी की पढ़ाई कर रही है। इतना ही नहीं आयुषी का पूरा परिवार मेडिकल इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,798FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles