कमाई के साथ-साथ टैक्स देने भी नंबर-1 हैं महेंद्र सिंह धोनी,  इतने करोड़ का इनकम टैक्स जमा कर बनाए रिकॉर्ड

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 02 दिसम्बर 2021, 4:20 अपराह्न

कोविड-19 के संक्रमण ने जहां अच्छे अच्छे की कमर तोड़ दी तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की कमाई के मामले मे आगे बने हुए हैं। वे झारखण्ड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता हैं। यह जानकारी पूर्व कप्तान द्वारा दायर आयकर रिटर्न और दिये गये एडवांस टैक्स के ब्योरे से प्राप्त हुई है।

महेंद्र सिंह धोनी,

वित्तीय वर्ष 2020-21 में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एम एस धोनी ने आयकर के रूप में 30 करोड़ रुपये का भुगतान  सरकार को किया था। पिछले साल उनकी कर योग्य आमदनी 100 करोड़ रुपये थी। वित्तीय वर्ष 2020-21 में उन्होंने अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक एडवांस टैक्स के रूप में 10 करोड़ रुपये राज्य सरकार के खाते में जमा कराए। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में उन्होंने अप्रैल 2021 से नवंबर 2021 तक एडवांस टैक्स के रूप में 13 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

माही बने झारखंड के सबसे बड़े करदाता

महेंद्र सिंह धोनी,

धोनी द्वारा दोनों वित्तीय वर्षों के दौरान नवंबर तक दिये गये एडवांस टैक्स की तुलना की जाए तो चालू वित्तीय वर्ष के दौरान उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक टैक्स जमा कराया है। इस हिसाब से यदि अनुमान लगाया जाए तो चालु वित्तीय वर्ष 2021-22 में उनकी कर योग्य आया 130 करोड़ रुपये है। वित्तीय वर्ष 2020-21 की शुरुआती महीनो मे ही कोविड-19 का अटैक हो गया था। इस वजह से काफी समय खेलों के आयोजन पर पाबन्दी लगा दी गई थी। कोविड-19 की वजह से आइपीएल की तारीख भी काफी आगे कर दी गई थी।

महेंद्र सिंह धोनी,

आधा आइपीएल खेले जाने के बाद मैच को दुबई शिफ्ट कर दिया गया था। वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी को‌‌‌विड-19 का संकट देखा गया और कोरोना के दूसरी लहर के कारण लॉकडाउन तक की नौबत आई। हालांकि कोरोना संकट पहले की तुलना में इस बार कम था। इस कारण कोरोना के दूसरी लहर में लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट मिलती गयी। अतः चालू वित्तीय वर्ष के दौरान आइपीएल का आयोजन किया गया। आइपीएल की वजह से पूर्व क्रिकेटर धोनी की आमदनी में गत वित्तीय वर्ष की तुलना मे 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं धौनी :

महेंद्र सिंह धोनी,

गौरतलब है कि अपनी कप्तानी से क्रिकेट की दुनिया मे सनसनी मचा देने वाले माही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। चार जनवरी 2017 से वे अंतरराष्ट्रीय वन डे क्रिकेट मे हिस्सा लेना छोड़ चुके हैं। अब तक मे कप्तान कूल धोनी 90 टेस्ट मैच और 341 वन डे मैच खेल चुके हैं। वे 92 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं। वे अभी चेन्नई सुपर किंग के लिए आइपीएल का हिस्सा हैं। इस वर्ष उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग ने 12 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।