38 पत्नियां, 89 बच्चे, मिज़ोरम में रहता है दुनिया का सबसे बड़ा परिवार

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 20 जून 2021, 11:32 पूर्वाह्न

मिज़ोरम राज्य में दुनिया का सबसे बड़ा परिवार रहता है। बीते दिन इस परिवार के मुखिया ज़ियोना चाना का निधन हो गया। परिवार के मुखिया ज़ियोना चाना 76 साल के थे। खबरों के मुताबिक़, उनकी 38 पत्नियां हैं और इन 38 पत्नियों से 89 बच्चे। मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने एक ट्वीट के जरिये उनके निधन की जानकारी दी। 

जिओना चाना का परिवार एक ही छत के नीचे करीब सौ कमरों के घर में रहता है। परिवार के ज्यादातर लोग किसी न किसी व्यापार से जुड़े हैं। उनके परिवार में करीब 200 लोग हैं। जिनमें 33 पोते-पोतियां और बड़ी संख्या में पड़पोते और पोतियां हैं। जिओना दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया होने पर गर्व महसूस करते थे। जिओना अपने परिवार को बड़े अनुशासन से चलाते थे।

आपको बता दें कि जिओना की सबसे बड़ी पत्नी मुखिया की भूमिका निभाती है और घर के सभी सदस्यों के कामों का बंटवारा करती है। इतने बड़े परिवार के लिए बड़े से घर में एक बहुत बड़ा किचन भी है यहां पर परिवार के महिलाएं  181 सदस्यों के लिए खाना बनाने के लिए सुबह से ही जुट जाती है।

परिवार की महिलाएं खेती करती हैं और घर चलाने में योगदान देती है। जिओना ने आधिकारिक रिकॉर्ड में राज्य में कांग्रेस सरकार के गरीब समर्थक नई भूमि उपयोग नीति के तहत योजनाओं का सबसे अच्छा उपयोग किया है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।