कौन है आनंद महिंद्रा की बेटियां? पापा के बिजनेस में नहीं है दिलचस्पी, कौन बनेगा अरबों के संपत्ति का वारिस

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 03 अक्टूबर 2023, 1:12 अपराह्न

Anand Mahindra Daughter: आनंद महिंद्रा की दो बेटियां हैं परंतु उन्हें पिता के इस बिजनेस में कोई दिलचस्पी नहीं है। आनंद महिंद्रा की दोनों बेटियां दिव्या और आलिका विदेश में रहती है।

Anand Mahindra Daughter: वाहन कंपनी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा को कौन नहीं जानता!  वे देश के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का मार्केट कैपिटल 1.86 लाख करोड रुपए है। इतना ही नहीं महिंद्रा टेक और महिंद्रा फाइनेंस भी इसी ग्रुप की कंपनियां है। अब इतने बड़े साम्राज्य के उत्तराधिकारी कौन होगा यह अभी तक पता नहीं है। हालांकि आनंद महिंद्रा की दो बेटियां हैं परंतु उन्हें पिता के इस बिजनेस में कोई दिलचस्पी नहीं है। आनंद महिंद्रा की दोनों बेटियां दिव्या और आलिका विदेश में रहती है।

आनंद महिंद्रा ने बताया कि उन्हें हर बार बोर्ड मीटिंग में यह पूछा जाता है कि उनकी बेटियां उनके बिजनेस का हिस्सा क्यों नहीं है? आनंद महिंद्रा का जवाब इस पर काफी रोचक रहा। उन्होंने कहा कि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा को वह फैमिली बिजनेस नहीं मानते। उन्होंने कहा कि उनका फैमिली बिजनेस उनकी पत्नी चलती है और उनकी बेटियां उसी बिजनेस का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उनके घर के बच्चों को उनके मन के मुताबिक काम करने की आजादी है।

ये भी पढ़ें- इन 5 सरकारी बैंकों में मिलता है सस्‍ता कार लोन, जाने कितने लाख के लोन पर कितनी होती है EMI?

वही इस बात पर पूछा गया कि  आखिर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा को फैमिली बिजनेस क्यों नहीं मानते- इस पर आनंद महिंद्रा ने बताया कि उनके दादा ने 1945 में देशभक्ति के तौर पर इस कंपनी की नींव रखी थी। वह खुद को इस कंपनी के जरिए जनता के पैसों के कस्टोडियन के रूप में देखा करते हैं। इसलिए महिंद्रा ऐंड महिंद्रा को वह फैमिली बिजनेस नहीं मानते।

Anand Mahindra Daughter

आनंद महिंद्रा के दोनों बेटियों(Anand Mahindra Daughter) ने विदेशियों से की है शादी

गौरतलब है कि आनंद महिंद्रा की दोनों बेटियों ने विदेशी मूल के नागरिक से शादी की है। उनकी शादियां काफी चर्चा में रही थी कि उनकी दोनों बेटियों ने आखिर विदेशी युवकों से शादी क्यों की। हालांकि दोनों की शादियां भारतीय रीति-रिवाज से ही की गई थी। बता दे की दिव्या के हस्बैंड मैक्सिकन है, जिनका नाम जॉर्ज जाता है जो की एक आर्टिस्ट हैं। वहीं आलिका की शादी एक फ्रेंच से हुई है। इनकी दोनों बेटियां न्यूयॉर्क में ही रहती है।

क्या करती है आनंद महिंद्रा की पत्नी

वही आनंद महिंद्रा की पत्नी अनुराधा महिंद्रा मेंस वर्ल्ड मैगजीन की संस्थापक है। इनकी दोनों बेटियां भी इसी मैगजीन में काम करती है। दिव्या मैगजीन की क्रिएटिव डायरेक्टर है तो छोटी बेटी आलीका एडिटोरियल डायरेक्टर के पद पर है। मेंस वर्ल्ड एक प्रसिद्ध मैगजीन के रूप में जाना जाता है ।आनंद महिंद्रा इसे ही अपनी फैमिली बिजनेस मानते हैं।

ये भी पढे- किस बैंक मे बदला जाता है कटा-फटा नोट, कितना कटता है इसपर कमीशन; जाने RBI नियम

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।