लड़कीबाजी के चक्कर में चौपट हुआ इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर, इस दिग्गज का नाम भी शामिल

इंडियन क्रिकेट टीम में जगह बनाना सपने सच होने जैसा है। परंतु, कुछ ऐसे भी क्रिकेटर होते हैं जो अपनी मेहनत और संघर्ष के बदौलत भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करते हैं। बीसीसीआई भी इन क्रिकेटरों पर पैसों की वर्षा करता है। वहीं भारतीय टीम में दौलत और शोहरत कमाने के बाद कुछ खिलाड़ी अय्याशियां और लड़कीबाज़ी शुरु कर देते हैं। ऐसे ही 3 भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनका करियर अय्याशी के चक्कर में चौपट हो गया।

रवि शास्त्री:

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज रवि शास्त्री लिस्ट में पहले नंबर पर शामिल है, जिन्होंने अपना कैरियर लड़कीबाजी के चक्कर में चौपट कर लिया। जब रवि शास्त्री टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। तब उनका रिलेशनशिप कई लड़कियों के साथ जुड़ा। सैफ अली खान की पहली वाइफ अमृता सिंह के साथ भी उनका नाम जुड़ा।

जिसके चलते उन्होंने भारतीय टीम से मात्र 31 वर्ष में ही सन्यास ले लिया। वे इतने पर भी नहीं रुके। संन्यास के बाद इस क्रिकेटर का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अभिनेत्री नमृत कौर के साथ भी जोड़ा गया। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना अंतिम मैच 26 दिसंबर 1992 को खेला था।

विनोद कांबली:

मास्टर ब्लास्टर के साथी खिलाड़ी विनोद कांबली को हर कोई जानता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विनोद कांबली का करियर शराब की गंदी लत और लड़कीबाजी के चलते समाप्त हो गया। वह अपने संबंध को लेकर कई बार सुर्खियों में रहे। कमली ने एक इंटरव्यू में नशे की लत में अपने लाइफ खराब होने की बात स्वीकार की थी। कांबली ने पहली शादी प्रेमिका नोएला लुईस से की थी। फिर गर्लफ्रेंड एंड्रिया हेवर्ट को लेकर सुर्खियों में रहे थे।

whatsapp channel

google news

 
Also Read:  Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने किया रिटायरमेंट प्लान का ऐलान, कहा- 'मुझे देख नहीं पाओगे'; Video से मची खलबली

पृथ्वी शॉ:

भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ शुरुआत के दिनों में जिस तरह प्रदर्शन कर रहे थे उसे आगे नहीं बढ़ा सके। खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने क्रिकेट पर कम और अपनी गर्लफ्रेंड नीधि तपाड़िया के साथ अधिक वक्त गुजारना उचित समझा जिस वजह से उनका लाइफ चौपट होता दिख रहा है। इस क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ को देखकर यह कहा जा सकता है कि वह विनोद कांबली और रवि शास्त्री के रास्ते पर चल रहे हैं।

Share on