Viral Video: पापा की परी ने हवा में कुछ इस अंदाज में उड़ाई बाइक, Video देख दंग हुए लोग

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 02 जनवरी 2023, 7:28 अपराह्न

Girl Bike Driving Video Viral: सोशल मीडिया पर हर दिन कई अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें से कई वीडियो मजेदार होते हैं तो कई वीडियो लोगों को सबक सिखाते नजर आते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक लड़की की बाइक ड्राइविंग का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसकी चर्चा भी जोरो-शोरो से हो रही है। हालांकि बता दे ये पहली बार नहीं है जब किसी लड़कियां यौ किसी महिला की ड्राइविंग को लेकर लोगों ने इस तरह की प्रतिक्रिया दी हो। अगर आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आपकी भी हंसी छूट जाएगी और आप भी दो चार बातें तो इन पापा की परियों के लिए कह ही देंगे।

वायरल हुआ बाइक चलाने वाली लड़की का वीडियो

लड़कियों और महिलाओं की ड्राइविंग को लेकर अक्सर लोगों का रैश रवैया सामने आता है। अक्सर लोग मजाकिया अंदाज में भी यह कहते हैं कि अगर कोई लड़की गाड़ी चला रही हो, तो फिर सड़क से पहले ही हट जाना चाहिए। वरना उसका कोई भरोसा नहीं है… कब आपका को टक्कर मार दे या कब आप पर गाड़ी चढ़ा कर निकल जाए… सोशल मीडिया पर हाल-फिलहाल वायरल हो रहा वीडियो कुछ ऐसे ही नजारे की कहानी बयां कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ishvar meena (@ishvar_meena_official)

बिना हेलमेट पापा की परी को स्टंट दिखाना पड़ा भारी

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की बाइक चलाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान लड़की ने हेलमेट नहीं पहना है। वही उसके पीछे बैठी दूसरी लड़की ने हेलमेट जरूर पहना हुआ है। इस दौरान बाइक चला रही लड़की स्टंट करती दिखाई दे रही है। दोनों ही बाइक का एक्सीलेटर ऐंठती नजर आ रही है। हालांकि इस दौरान उन्हें यह स्टंट दिखाना भारी पड़ जाता है और दोनों धड़ाम से गिर जाती है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों लड़कियों को कुछ खास चोट नहीं आई है। खास बात यह रही कि जब यह एक्सीडेंट हुआ तो पूरी सड़क खाली थी, जिसके चलते किसी दूसरे शख्स को कोई चोट नहीं आई है।

दोनों लड़कियों की टशन बाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों ने काफी कुछ कहा है। इस दौरान कई लोगों ने यह भी कहा है कि अच्छी बात है कि आसपास कोई दूसरी गाड़ी नहीं है, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और एक बार फिर से लड़कियों की रैश ड्राइविंग का मुद्दा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

लोगों ने सुनाई पापा की परियों की खरी-खोटी

दोनों लड़कियों की ड्राइविंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ishvar_meena_official नाम के ट्विटर आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट करने और लड़कियों की टशनबाजी पर उन्हें खरी-खोटी सुनाने वालों की भी लंबी कतार लगी हुई है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।