शौक बड़ी चीज है! हुक्का फूंकते हुए रोडबस चला रहे ड्राइवर का Video हुआ Viral, आपने देखा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 दिसम्बर 2022, 1:22 अपराह्न

Bus Driver Hookah Video Viral: सोशल मीडिया पर हर दिन कई अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) होते हैं। हाल-फिलहाल वायरल हो रहे इन वीडियो में एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है, जिसने एक रोडवेज बस ड्राइवर को फेमस कर दिया है। ये रोडवेज बस हिमाचल रोडवेज और हरियाणा रोडवेज के बीच चलती है, जिसका ड्राइवर इस समय पब्लिक के बीच ना सिर्फ सुर्ख़ियों की वजह बना हुआ है, बल्कि उसके शौक की चर्चा भी जमकर हो रही है।

अक्सर आपने बस ड्राइवर को बीड़ी या सिगरेट पीते हुए देखा होगा, लेकिन इन ड्राइवर साहब का तो स्वैग ही अलग है। इन्होंने अपने हाथ में बीड़ी या सिगरेट नहीं बल्कि पूरा का पूरा हुक्का थाम रखा है और वह भी बस चलाते हुए उसके स्टेरिंग के साथ-साथ वह अपने हुक्का को भी संभाल रहा है। कैसे वीडियो में खुद देखिए।

वायरल हुआ हुक्का पीते ड्राइवर का वीडियो

हरियाणा रोडवेज की बस चला रहे स्वैग वाले ताऊ जी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 28 सेकेंड के इस वीडियो को हाईवे से गुजरती हुई एक कार द्वारा बनाया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यात्रियों को ले जा रही इस रोडवेज बस के ड्राइवर का एक हाथ स्टेरिंग पर है और दूसरा हाथ अपने हुक्के को पकड़कर कश लगाते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि जब वह देखते हैं कि सामने की कार से जा रहा शख्स उनका वीडियो बना रहा है, तो वह अपने हुक्के को छुपाते नहीं है बल्कि फुल स्वैग में 1-2 कश खींचते और अपना ठाट दिखाते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने कहा- शौक बड़ी चीज है ताऊ!

वही अब इन स्वैग वाले ड्राइवर साहब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भी सवाल कर रहे हैं कि क्या ड्यूटी के दौरान इस तरह के कारनामे को अंजाम देना सही है…? क्या यह दूसरे लोगों की जिंदगीयों के साथ खिलवाड़ नहीं है…?

बता दे इस वीडियो को हंसना जरूरी है… नाम के ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है। 17 सितंबर को पोस्ट हुए इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वही कमेंट करने वालों और रिट्वीट करने वालों की संख्या भी कम नहीं है। इस दौरान एक शख्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- शौक बड़ी चीज है… तो वहीं एक ने कहा- ताऊ का स्वैग जरूरी है, लेकिन फिर भी ताऊ टाइम पर पहुंचा देता है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।