किस्मत हो तो ऐसी, मछली के जगह मछुवारों के जाल में फंसे एपल्स के प्रोडक्ट्स, मिनटों में बने करोड़पति

आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि किस्मत से बड़ा कुछ नही होता और जब किस्मत मेहरबान हो तो इंसान जमीन से आसमान तक का सफर बेहद आसानी से तय कर लेता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है इंडोनेशिया में जहां मछुवारे के जाल में मछली नही बल्कि कई बक्से फंसे जिसने उनकी पूरी किस्मत ही बदल दी। जी हां, दरअसल वो मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने गए थे लेकिन उनके जाल में मछलियों की जगह कई बक्से फंस गए और जब उन्होंने उन बक्सों को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

बक्सों ने बदली किस्मत :-

Fisherman

मिली जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया के बांग्का बेलितुंग की नदी में कुछ मछुआरे मछली पकड़ने गए थे। तभी अचानक उनकी नजर पानी में तैरते हुए कुछ बक्सों पर पड़ी जिसे उन्होंने तुरंत अपने नाव में सीधा खींच लिया। मगर जैसे ही उन्होंने उन बक्सों को खोलकर देखा तो उनके खुशी का कोई ठिकाना ना रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि उन बक्सों में एपल्स के कई प्रोडक्ट्स थे जिनमे आईफोन और मैकबुक शामिल थे।

शेयर की वीडियो :-

आपको बतादें कि उन मछुवारों ने इस पूरे घटना का एक वीडियो बनाकर अपने टिकटोक एकाउंट पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि किस्मत ऐसे पलटती है। मछुवारों द्वारा शेयर की गए उस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उनके नाव में कई बक्से रखे हुए है जिसमे से पानी टपक रही है और उनके हाथ में आईपैड्स और मैकबुक रखे है।

लोगों ने किए कमेंट :-

मालूम हो कि लोग भी इस वीडियो को देखकर बेहद हैरान है। कुछ लोगों ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा है कि पानी में मिले ये बॉक्स किसी काम के नहीं होंगे तो वही कुछ ने लिखा है कि पहले खजाने जमीन के अंदर दफनाए जाते थे, अब ये समुंदर में तैरते हुए भी मिलते हैं।

हालांकि अपने इस वीडियो में मछुवारों ने बक्सों को खोल उसके अंदर से सभी आईफोन्स, मैकबुक और आईपैड्स को निकालकर दिखाया है जो कि बेहद अच्छे से काम कर रहे थे। ऐसे में मछुआरों की किस्मत लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। वैसे अबतक ये कन्फर्म नही हो पाया है कि मछुवारों को मिले ये बक्से असली है या नकली।