पाकिस्तान की महिला विधायक का कथित अश्लील वीडियो हुआ वायरल, विधायक का नाम है सानिया

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक महिला विधायक का कथित अश्लील वीडियो वायरल हो गया है। पंजाब के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की विधायक सानिया आशिक ने वायरल वीडियो को लेकर इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। काफी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने इस मामले मे हाल ही में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस अभी आरोपी के बारे मे कुछ भी कहने और उसके बारे में कोई भी जानकारी देने से बच रही है। पीड़ित विधायक सानिया को पिछले ही महीने इस वीडियो के बारे में मालूम हुआ था। 26 अक्टूबर को उनके द्वारा सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी को इस सम्बन्ध मे सूचित किया गया था।

सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी

सानिया आशिक

Ary न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 अक्टूबर को सानिया आशिक द्वारा फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) के पास एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने शिकायत की कॉपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा भी की थी। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अश्लील वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, उसमें दिख रही महिला उनकी तरह दिख रही है। इतना ही नहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि वीडियो में जो महिला दिखाई दे रही है वो कोई और नहीं बल्कि सानिया आशिक ही है।

तीन हफ्ते तक चली जांच के बाद एक गिरफ्तार

सानिया आशिक

शिकायत दर्ज किए जाने के बाद फ़ौरन ही पंजाब प्रांत की पुलिस और FIA ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। यह जांच पड़ताल लगभग तीन हफ्ते चली, जिसके बाद लाहौर से एक व्यक्ति को आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए शख्स की अभी पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने इस बात से भी कोई पर्दा नहीं उठाया कि वीडियो में दिख रही महिला सानिया आशिक है या कोई और। पुलिस ने अभी बस इतना ही बताया कि नई FIR दर्ज की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति के बारे में आगे जांच की जा रही है।

Maryam Nawaz की करीबी हैं सानिया

सानिया आशिक

‘पाकिस्तान टुडे’ से हुए बातचीत में सानिया ने कहा कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मिडिया पर वायरल की गई हैं। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकी भरे फोन कॉल्स आ रहे हैं। बता दें कि सानिया पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) की सदस्य हैं और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की काफी करीबी मानी जाती हैं। सानिया इमरान सरकार को विपक्षी गुट मे शामिल है और पाकिस्तान के वर्तमान सरकार को वे कई मुद्दों पर घेरती रही हैं।

Manish Kumar