इस ऑटो चालक ने ऑटो पर ही बना लिया सभी सुविधाओं वाला घर, खुश हो आनंद महिंद्रा ने दिया ये ऑफर

Written by: Aadya Bharti | biharivoice.com • 17 नवम्बर 2021, 10:40 अपराह्न

हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक आलीशान आशियाना हो । पर जिस तरीके से जमीन की किल्लत हो रही है, लोगों का यह ख्वाब भी टूटता नजर आ रहा है । लेकिन कहते हैं ना कि किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हें उससे मिलाने की साजिश में लग जाती है । ऐसा ही कुछ कर दिखाया है चेन्नई के एक शख्स ने । इस शख्स ने जगह की किल्लत के कारण अपने ऑटो को ही एक आलीशान घर में तब्दील कर दिया है । जी हां आपने बिल्कुल सही सुना । सारी सुविधाओं से लैस घर को देखने के बाद तो महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी उस शक्स की प्रतिभा के दीवाने हो गए और उन्होंने उसके साथ काम करने का भी मन जताया है ।

ऑटो चालक हैं अरुण प्रभु

ऑटो चालक अरुण प्रभु

इस अनोखे काम को कर दिखाने वाले व्यक्ति का नाम अरुण प्रभु है । यह चेन्नई के रहने वाले एक ऑटो चालक है । उन्होंने ऑटो को ही चलता फिरता घर बना दिया । ऑटो रिक्शा पर बनाया खूबसूरत घर काफी सुंदर और आलीशान लगता है । इस घर में जगह और वेंटिलेशन की कोई भी कमी नहीं है । एक आम घर की तरह ही खिड़कियां और दरवाजे भी हैं और इसके साथ-साथ छत और कपड़े सुखाने की भी व्यवस्था है । अरुण ने अपने ऑटो वाले घर की छत पर सोलर पैनल लगाए हैं और इसके साथ ही साथ कुछ बैटरी भी रखी है ताकि बिजली की सप्लाई में कोई भी रुकावट ना आ सके । आपको इस चलती फिरती घर में वह सारी सुविधाएं मिलेंगी जो आमतौर पर किसी आम घर में होती है । इस घर में पानी की भी सुविधा है ।

1 लाख रुपए की आयी लागत

ऑटो चालक अरुण प्रभु

बता दें कि अरुण प्रभु ने इस चलते-फिरते घर को बनाने में पूरा एक लाख रुपए खर्च किए । घर की ऊंचाई ऑटो की ऊंचाई से करीब दोगुनी है । वही इस घर की लंबाई और चौड़ाई एक औसत कमरे से भी कम है । इस बेहद अनोखी और खूबसूरत घर की छत पर आराम करने के लिए कुर्सी की भी सुविधा है ।

आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

Aanand Mahindra

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस घर की काफी चर्चा है और लोग जमकर के इसकी तारीफ कर रहे हैं । जब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर यह चलता फिरता घर देखा तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने अरुण के घर की काफी तारीफ की । उन्होंने अरुण प्रभु को साथ काम करने का ऑफर भी दिया । उन्होंने डिजाइनर की जानकारी मांगते हुए कहा कि क्या वह बोलेरो पिकअप पर भी ऐसा कुछ बना सकते हैं ? आनंद महिंद्रा ने आगे कहा कि इस अनोखी घर से कम जगह की ताकत का पता चलता है । यह हमेशा चलते रहने की इच्छा रखने वालों और कोरोना संकट के बाद घूमने के शौकीनों के लिए आने वाले समय का चलन बन सकता है ।

About the Author :