रिवाल्वर के साथ वीडियो बनाने वाली महिला सिपाही को इस्तीफे संग डेढ़ लाख रुपये के भुगतान का मिला नोटिस

महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का रिवाल्वर के साथ वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वे चर्चा मे आई। इस घटना के 12 दिन बाद रविवार को उनका इस्तीफा एसएसपी मुनिराज जी ने स्वीकार कर लिया। प्रियंका मिश्रा का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट से परेशान होकर उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया। वह पुलिस लाइन में कार्यरत थीं।  प्रियंका मिश्रा को पुलिस महकमे ने एक लाख 52 हजार रुपये जमा करने का नोटिस भी जारी दिया है। एसएसपी का कहना है कि उनकी ट्रेनिंग के दौरान लाखों रूपए खर्च हुए हैं। इतनी सारी परेशानियों से घिरने के बाद प्रियंका मिश्रा का कहना है कि वे अभी दूसरी नौकरी की तैयारी करेंगी और अगर मौका मिला तो वे मॉडलिंग में भी अपनी किस्मत आजमाएंगी।

महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा

प्रियंका मिश्रा कानपुर की रहनेवाली हैं, साल 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही के रूप मे उनकी भर्ती हुई थी। झांसी में ट्रेनिंग के बाद उन्हे पहली तैनाती थाना एमएम गेट में मिली थी। प्रियंका मिश्रा ने सिपाही की वर्दी में रिवाल्वर के साथ एक वीडियो बनाया था, जिसमें बैकग्राउंड म्यूजिक भी चल रहा था। 24 अगस्त के दिन उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा

वायरल वीडियो की जानकारी सामने आते ही सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था।  इस महिला सिपाही का कहना है कि लोग सोशल मिडिया पर उन्हें लेकर तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए थे। इस बात से परेशान होकर उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देने का फैसला किया। महिला सिपाही ने 31 अगस्त को अपना इस्तीफा एसएसपी मुनिराज जी को सौंप दिया । इसके बाद एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराई। सीओ सदर ने जांच की। इस दौरान सिपाही गैरहाजिर भी हो गईं।

प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम पर फालोअर्स लगातार बढ़ते ही जा रहे

महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा

नौ सितंबर को प्रियंका मिश्रा ने पुलिस लाइन में आमद करा ली। रविवार को भी ड्यूटी की। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। इधर प्रियंका मिश्रा भले ही इस्तीफा देकर सिपाही पद से हट चुकी हैं, उनके फैन की संख्या मे लगातार इजाफा होता जा रहा है। रिवाल्वर के साथ वीडियो बनाने वाली सिपाही प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम पर उनके फालोअर्स लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। उन्होंने और भी कई वीडियो शेयर किए हुए हैं। उन्होंने लाइन हाजिर होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला , जिसमें उन्होंने इस्तीफे की बात बताई और और ट्रोल नहीं करने की बात कही थी। उस वक्त तक उनके महज तीन हजार फालोअर्स थे। लेकिन रविवार होते होते उनके 38500 फॉलोअर्स हो गए। उनके फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

Manish Kumar