इस मुस्लिम देश ने अपने यहां बनवाई दुनिया की सबसे बड़ी विष्णु की मूर्ति

धरती के पालनहारा भगवान विष्णु को हिंदू धर्म में माना जाता है। समृद्धि और वैभव के प्रतीक भगवान विष्णु इस धरती के रचनाकार हैं। भारत के कई हिस्सों में भगवान विष्णु की मूर्ति है जहां लोग उनकी पूजा करते हैं। भगवान विष्णु को अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। भगवान विष्णु हिंदू धर्म के देवता है लेकिन यह बात जानकर आप चकित हो जाएंगे कि भगवान विष्णु की सबसे बड़ी मूर्ति भारत में नहीं बल्कि मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया में है।

भगवान विष्णु की यह मूर्ति करीब 122 फुट ऊंची और 64 फुट चौड़ी है। इस मूर्ति को बनाने में 1-2 साल नहीं, बल्कि 28 साल का समय लगा है। साल 2018 में यह मूर्ति पूरी तरह बनकर तैयार हुई थी। अब इसे देखने और भगवान के दर्शन के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।

इस मूर्ति के बनवाने के पीछे पड़ा ही दिलचस्प कहानी है। 1979 में इंडोनेशिया में रहने वाले मूर्तिकार बप्पा न्यूमन नुआर्ता ने एक विशालकाय मूर्ति बनाने का सपना देखा था। वो ऐसी मूर्ती बनवाना चाहते थे जिसे कोई नहीं बनवा पाया और एक ऐसी मूर्ति जो पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचे।

इस मूर्ति को बनाने के लिए 1980 के दशक में एक कंपनी बनाई गई थी इस कंपनी के देख में ही सारा काम हुआ। इस मूर्ति के संरचना पर कड़ा परिश्रम किया गया। काफी लंबे समय तक मूर्ति निर्माण का काम पड़ा रहा। आखिर बजट के इंतजाम के बाद इस मूर्ति की बनाने की शुरुआत 1994 में हुई। इस मूर्ति के निर्माण में इंडोनेशिया की सरकार ने भी मदद किया।

ये सब आयी अड़चनें

बीच में कुछ अड़चनें भी आए पैसों की वजह से 6 साल तक मूर्ति निर्माण का काम रुका रहा। लेकिन इसके बाद उनके काम की शुरुआत हुई और तकरीबन 5 साल लगे। हालांकि इस मूर्ति को बनाने में विवाद का भी सामना करना पड़ा जब वहां के स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठा दी। हालांकि काफी स्थानीय लोगों को यह समझाया गया कि यह मूर्ति इंडोनेशिया का सबसे बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी साबित हो सकता है इसके बाद लोग मान गए।

मूर्तिकार भारत में सम्मानित

यह मूर्ति भगवान विष्णु की दुनिया भर में मौजूद सबसे ऊंची मूर्ति बताई जाती है। इसके बाद मलेशिया में भी मुरूगन की एक मूर्ति है जो भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। आपको बता दें कि इंडोनेशिया में भगवान विष्णु के विशाल मूर्ति का निर्माण करने वाले मूर्तिकार बप्पा न्यूमन नुआर्ता को भारत में भी सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के यहां उन्हें पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया था। दक्षिण भारत में भगवान विष्णु की पूजा मुरूगन के नाम से की जाती है।

जब यह मूर्ति बनकर तैयार हो गई तो इसके दर्शन के लिए सबसे पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गए थे। यह मूर्ति पूरी दुनिया भर में मशहूर हैं हिंदू श्रद्धालु यहां आते रहते हैं। हिंदू धर्म में त्रिदेव की मान्यता सबसे ज्यादा है. त्रिदेव मतलब ब्रह्मा, विष्णु और महेश. इसमें से भगवान विष्णु को संसार का पालनकर्ता माना जाता है।

Manish Kumar

Leave a Comment