मनीष कश्यप की मां ने उठाया ये कदम, क्या YouTuber पर लगा NSA हट पाएगा?

YouTuber Manish Kashyap Mother: तमिलनाडु की जेल में बंद बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप इन दिनों पटना के बेऊर जिले में बंद है। मनीष कश्यप पर NSA के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसकी वजह से मनीष कश्यप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं बेटे की मुश्किलें बढ़ती देख अब मनीष कश्यप की मां ने बड़ा एक्शन लिया है। मनीष कश्यप की मां अपने बेटे के ऊपर लगाए गए NSA के आरोप को हटवाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

मनीष कश्यप पर लगे NSA को हटाना चाहती है मधु देवी

बता दे मनीष कश्यप की मां का नाम मधु देवी है। उन्होंने अपने बेटे पर लगे NSA के आरोप को हटाने के लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने राष्ट्रपति से अपील के साथ-साथ सवाल भी किये है। उन्होंने पत्र में लिखा कि- वह बिहार के पश्चिमी चंपारण की रहने वाली हैं और भारतीय नागरिक हैं। उनका बेटा मनीष कश्यप एक पत्रकार है और यूट्यूब के जरिए बिहार में पत्रकारिता करता है। उसने बिहार के गरीब मजदूर और पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए अपनी आवाज उठाई है।

मनीष कश्यप की मां मधु देवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे हुए पत्र में यह भी कहा है कि- बिहारी के साथ तमिलनाडु में जो हो रहा था उसका वीडियो सबसे पहले 15 फरवरी को वायरल हुआ था और इसे 21 फरवरी को देश के तमाम अखबारों में भी जगह दी गई थी। वहीं इलेक्ट्रिक मीडिया पर भी यह खबर उसे समय छाई हुई थी। वहीं फरवरी के अंत में इस पर बिहार के बड़े नेताओं ने प्रतिक्रिया दी।

वही मार्च में उनके बेटे मनीष कश्यप ने भी इस पर वीडियो बनाया और इस वीडियो के जरिए बिहार सरकार से सवाल पूछे। मनीष कश्यप ने सरकार से पूछा कि बिहार के बाहर मजदूरों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? उसने सरकार से सवाल करने की गलती की है। इसके बाद तमिलनाडु और बिहार दोनों राज्यों की सरकारों ने मिली भगत करके उनके बेटे पर NSA लगा दिया है।

whatsapp channel

google news

 

मनीष कश्यप की मां ने उठाई जांच की मांग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे अपने पत्र में आगे उन्होंने कहा- अगर मेरे बेटे की वजह से दो राज्यों में टकराव की स्थिति बनी है, तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालियन के बेटे के बयान से पूरे देश में टकराव के हालात उत्पन्न हो गए हैं। ऐसे में उसे भी NSA लगाकर जेल में क्यों नहीं डाला जा रहा? अगर संविधान सबके लिए एक बराबर है, तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे पर भी NSA लगना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपने पत्र में तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ हुई घटना के लिए सुप्रीम कोर्ट की स्वतंत्र कमेटी गठित कर जांच की मांग भी की है।

Share on