Top Songs 2022: यूट्यूब पर टॉप-10 गानों में भोजपुरी की एंट्री, खेसारी लाल यादव के दो गानों ने बनाई जगह

YouTube India Top 10 Song List: यूट्यूब इंडिया (YouTube India) की तरफ से साल 2022 में टॉप 10 (Top 1- Song On YouTube) पर रहने वाले गानों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो गानों ने भी अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि यह दोनों गाने भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव के हैं। ऐसे में यूट्यूब इंडिया की साल 2022 की टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाले खेसारी लाल यादव ने वो कर दिखाया है, जो हिंदी सिनेमा जगत के बड़े-बड़े गायक जुबिन नौटियाल, अर्जित सिंह और जावेद अली जैसे मशहूर सिंगर भी नहीं कर पाए।

खेसारी लाल यादव

खेसारी ने लहराया भोजपुरी का परचम

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के संगीत का परचम लहरा क्षेत्रीय भाषा भोजपुरी को इंडिया की टॉप-10 लिस्ट में जगह दिलाने वाले खेसारी लाल यादव के यह दोनों गाने इस साल सबसे ज्यादा देखे और सुने गए हैं। साल 2022 के टॉप यूट्यूब वीडियो की म्यूजिक वीडियो कैटेगरी में हिंदी फिल्म का कोई गाना नहीं है। इन टॉप-10 गानों में दो भोजपुरी गानों के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बढ़ता दायरा भी साफ नजर आ रहा है।

whatsapp channel

google news

 

खेसारी के 2 गानों ने बनाई top 10 song 2022 में जगह

यूट्यूब इंडिया की ओर से साल 2022 के टॉप-10 गानों की लिस्ट जारी कर दी गई है। यह बेहद हैरान कर देने वाली बात है कि इस लिस्ट में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक भी गाना शामिल नहीं है, जबकि खेसारी लाल यादव के दो-दो गानों ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। साल 2022 के टॉप म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव का गाना ले ले आई कोका-कोला पांचवें नंबर पर और खेसारी का ही दूसरा म्यूजिक वीडियो नथुनिया दसवें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

यह है यूट्यूब इंडिया के टॉप टेन गानों की लिस्ट

  1. पुष्पा फिल्म का श्रीवल्ली गाना- अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना। जावेद अली। डीएसपी। सुकुमार
  2. अरेबिक कुथु- हालामिथि हबीबो लिरिक वीडियो। बीस्ट। दलपति विजय। सन पिक्चर्स। नेलसन। अनिरुद्ध
  3. पुष्पा फिल्म का सामी सामी गाना- फुल वीडियो सॉन्ग। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना। सुनिधि सी। डीएसपी। सुकुमार
  4. कच्चा बादम सॉन्ग- भुबन बद्याकर। कच्चा बादाम- सॉन्ग रीमिक्स। बादाम बादाम सॉन्ग। न्यू सॉन्ग 2022
  5. ले ले आई कोका कोला- खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज। चैत्र गीत
  6. ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा- फीचरिंग समांथा (फुल वीडियो) पुष्पा। अल्लू ए, रश्मिका, कनिका के, डीएसपी, सुकुमार
  7. पुष्मा फिल्म का ऊ अंटावा मावा, ऊ ऊ अंटावा गाना- पुष्पा सॉन्ग्स। अल्लू अर्जुन। डीएसपी। सुकुमार। समांथा
  8. पसूरी गाना- कोक स्टूडियो। सीजन 14। पसूरी। अली सेथी x शाए गिल
  9. अरेबिक कुथु- वीडियो सॉन्ग। बीस्ट। दलपति विजय। पूजा हेगड़े। सन पिक्चर्स। नेल्सन। अनिरुद्ध
  10. खेसारी लाल का नथुनिया गाना- प्रियंका सिंह। नथुनिया। अर्शिया अर्शी। भोजपुरी गाना
Share on