World’s Most Admired Men 2021: पीएम मोदी को मिला पहला स्थान, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन का नाम भी लिस्ट में शामिल

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 16 दिसम्बर 2021, 12:04 अपराह्न

YouGov की तरफ से ‘विश्व के सबसे ‘एडमायर्ड मेन 2021′(World’s Most Admired Men 2021) की सूची प्रकाशित की गई है। इस सूची में भारतीयों (Indian) का जलवा बरकरार है। और top 20 में 5 भारतीयों ने अच्छा स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भी जगह बनाया है। इनके अलावा 5 भारतीय शख्सियत का भी नाम इस सूची में शामिल है। टॉप 20 मे 5 भारतीयों का होना भारत के लिए गर्व का विषय है। सबसे खास बात यह है जिन भारतीयों को इस सूची में जगह मिला है, उसमें सबसे पहला नाम भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ( Indian Prime Minister Narendra Modi ) का है।

इस सूची में जिन पांच भारतीयों ने स्थान हासिल किया है, उसमें पीएम नरेंद्र मोदी, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और विराट कोहली हैं। ये 20 शख्सियत विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक हैं। साल 2021 में ये सभी किसी ना किसी वजह से पूरी दुनिया में चर्चा में बने रहे।

YouGov जिसके द्वारा यह लिस्ट जारी की गई है, वह फर्म है जो ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट आधारित मार्केट रिसर्च और डेटा विश्लेषण पर आधारित है, इसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम में है। रिपोर्ट्स से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक इस साल के अध्ययन के लिए 38 देशों में 42,000 से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया गया और इतने अध्ययन के बाद YouGov की तरफ से ‘दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों 2021’ की लिस्ट तैयार की गई।

बॉलीवुड जगत से दो नाम हैं शामिल

बॉलीवुड (Bollywood ) के जिन दो सितारो को इस लिस्ट मे जगह मिली है उसमें शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) शामिल हैं। शाहरुख खान पूरी दुनिया में अपनी खास फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस साल उनका नाम आना काफी खास है क्योंकि पिछले काफी समय से उनकी कोई फिल्म पर्दे पर नहीं आई है। अगर अमिताभ बच्चन की बात करें तो भारतीय सिनेमा पर उनका अलग प्रभाव है, वे टीवी से लेकर सिनेमा पर छा जाने वाले शख्स हैं जो 79 साल की उम्र में भी गज़ब का जोश रखते हैं और इस साल भी अपना दम उन्होंने दिखाया है। हाल ही में अमिताभ बच्चन् के गेम शो केबीसी ने 1000 एपीसोड पूरे कर लिए हैं।

खेल जगत से दो नाम हुए शामिल

लिस्ट में दो अन्य सितारे खेल जगत के शामिल हैं। क्रिकेट जगत के ये चमकते सितारे विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर लोगों के चहेते हैं। दुनिया भर में लोग इन्हें जानते हैं। हालांकि विराट कोहली आजकल विवादों में घिरे हुए हैं, और कुछ लोग उनके प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post