ये हैं दुनिया का सबसे महंगा सोने का सिक्‍का, कीमत जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

दुनिया भर में कई ऐसी यूनिक चीजें हैं, जिनकी कीमत बेहद हैरान कर देने वाली है। ऐसे में आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे सिक्के (World’s Most Valuable Coin) के बारे में बताएंगे, जिसने अपने मालिक को अरबपति बना दिया है। इस सिक्के की कीमत सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। यह सिक्का दुनिया के उन एंटीक कलेक्शन का हिस्सा है, जिसकी नीलामी अब तक की सबसे महंगी कोई नीलामी कही जा सकती है।

World’s Most Valuable Coin

ये है दुनिया का सबसे मंहगा सिक्का

अलग-अलग तरह के सिक्कों को संग्रहित करना कई लोगों का शौक होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि जब इन यूनिक सिक्कों की नीलामी होती है, तो कई सिक्के ऐसे होते हैं जो बहुत महंगे बिकते हैं। इनकी कीमत लाखों-करोड़ों में होती है। दुनिया में अब तक का सबसे महंगा बिकने वाला सिक्का 1993 डबल ईगल गोल्ड कॉइन (1933 Double Eagle gold coin) है। यह एक अमेरिकी कॉइन (American Gold Coin) है, जिसकी फेस वैल्यू अगर आज के एक्सचेंज के रेट में हिसाब से देखें तो सिर्फ $20 है, लेकिन नीलामी के समय इसकी कीमत 144,17,95,950 रुपए है।

World’s Most Valuable Coin

बीते साल भी हुई थी इसकी नीलामी

गौरतलब है कि बीते साल सोथबी ने न्यूयॉर्क में इसकी नीलामी की थी। नीलामी में इस सिक्के की बोली 144,17,95,950 रुपए की लगाई गई। यानी यह सिक्का इतने 144,17,95,950 रुपए में बिका। वहीं इससे पहले 8 जुलाई 2021 को यही सिक्का 138 करोड रुपए में नीलाम हुआ था। दो बार सबसे महंगे सिक्के के रूप में नीलाम होने वाले इस सिक्के के बारे में आप जरूर जानना चाहेंगे।

World’s Most Valuable Coin

क्या है इस सिक्के की खासियत

मालूम हो कि यह सिक्का 1933 डबल ईगल प्रचलन के उद्देश्य से अमेरिका में ढाला गया यह आखरी सोने का सिक्का है। इसे अमेरिका में सिर्फ ढाला ही गया था, प्रचलन में नहीं आया था। तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने उस समय देश में सोने के सिक्के चलाने पर अचानक से रोक लगा दी थी। इसके बाद उन्होंने ढ़ाले गए सभी सिक्कों को नष्ट करने के आदेश दे दिए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से मिले इस आदेश के बाद सभी सिक्कों को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान 1933 डबल ईगल के नमूने को ही निजी स्वामित्व के लिए कानूनी स्वीकृति दी गई। सोथबी ने 1933 के डबल ईगल को ‘Holy Grail of Coins’ करार दिया है और तब से यह सिक्का कई बार नीलामी का हिस्सा बन चुका है।

Kavita Tiwari