ये हैं दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़, भारत में इस जगह पर है इसकी जड़े, देखें तस्वीरें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 28 जुलाई 2022, 8:25 अपराह्न

दुनिया का सबसे बड़ा विशालकाय बरगद का पेड़ (World Largest Banyan Tree) भारत के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata) में स्थित है। 250 साल पुराने इस विशालकाय बरगद के पेड़ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में भी दर्ज किया जा चुका है। इसे द ग्रेट बनियन ट्री (World Largest Banyan Tree) कहकर बुलाया जाता है। इस पेड़ को साल 1787 में कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन (Acharya Jagdish Chandra Bose Botanical Garden) में लगाया गया था। तब उसकी उम्र 20 साल थी।

World Largest Banyan Tree

ये हैं दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड

आज द ग्रेट बनियन ट्री की शाखाएं और जड़े इस पूरे गार्डन में फैली हुई है। इस पेड़ को देखकर ऐसा लगता है कि यह इस पूरे बॉटनिकल गार्डन में एक ही पेड़ है। दरअसल यह पेड़ इतना विशालकाय है कि अकेला ही पूरे जंगल की तरह दिखता है। इसकी लंबाई 24 मीटर है, लेकिन यह पूरा पेड़ 14,500 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसकी कुल 3000 से ज्यादा शाखाएं हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इसकी शाखाएं भी अब जड़ में बदल चुकी है और जमीन के अंदर से लेकर आसमान तक अपनी पकड़ बना चुकी है। यही वजह है कि इस विशालकाय बरगद के पेड़ को वाकिंग ट्री भी कहा जाता है।

World Largest Banyan Tree

80 से ज्यादा परजाती के पक्षी रहते है इस पर

खास बात यह है कि इस विशालकाय बरगद के पेड़ पर पक्षियों की 80 से ज्यादा प्रजातियां रहती है। यह पेड़ देखने में जितना विशाल है उतना ही मजबूत भी है। इस पेड़ की मजबूती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 1884 और 1925 में आए चक्रवर्ती तूफान में भी इस पेड़ को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ, हालांकि यह बात जरूर थी कि इस पेड़ की कुछ शाखाओं में फुंफद लग गई थी, जिसके कारण इसे काटना पड़ा था।

World Largest Banyan Tree

दुनिया भर में प्रसिद्ध है विशालकाय बरगद

यह विशालकाय बरगद का पेड़ दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल किए है। बता दे इस पेड़ के सम्मान में भारत सरकार ने साल 1987 में एक डाक टिकट भी जारी किया था। इस पेड़ को बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया का प्रतीक चिन्ह भी कहा जाता है।

World Largest Banyan Tree

खास बात यह है कि इस विशालकाय बरगद के पेड़ की देखरेख के लिए एक लंबी चौड़ी टीम का गठन भी किया गया है। इस टीम में कुल 13 लोग हैं जो इस पेड़ की रखवाली करते हैं। यह 13 लोग बोटैनिकल गार्डन में बतौर माली कार्यरत है ,जो मिलकर इस विशालकाय बरगद के पेड़ की देख-रेख करते हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post