Wednesday, November 29, 2023

4 बार हो चुका है प्यार, फिर भी रतन टाटा ने आज तक क्यों नहीं की शादी? जाने क्या है राज!

रतन टाटा को कौन नहीं जानता वह भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं। लोग Ratan Tata को अपना आइडल मानते हैं। भारत के हर घर में इनके कंपनी का सामान उपलब्ध है। इनका भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में कारोबार फैला है। रतन टाटा अपनी सिंपल जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। पर क्या आपको पता है सिंपल से जिंदगी जीने वाले रतन टाटा की एक लव स्टोरी भी रही है। हालांकि इन्हें प्यार तो कई बार हुआ लेकिन इन्होंने आज तक शादी नहीं की। रतन टाटा की उम्र 83 साल हो चुकी।

चार बार हुआ प्यार

आपको बता दें कि रतन टाटा अपनी लाइफ में चार बार सीरियस रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि उन्होंने कभी शादी नहीं की उन्होंने बताया कि शादी ना होना भी उनके लिए अच्छा ही हुआ अगर उनकी शादी होती तो शायद हालत काफी जटिल बन सकती थी।

एक इंटरव्‍यू में रतन टाटा ने खुलासा किया कि ग्रेजुएट होने के बाद, जब वे लॉस एंजेलिस में काम कर रहे थे तब ये वाकया हुआ। उन्‍होंने बताया कि ये लव स्‍टोरी शादी के अंजाम तक बस पहुंचने ही वाली थी। इस इंटरव्‍यू में रतन टाटा ने अपनी लाइफ, पेरेंट्स का तलाक, दादी, दादी की सीख, पढ़ाई और प्‍यार के बारे में कई बातें बताई है।

 
whatsapp channel

ग्रेजुएशन करने के बाद लॉस एंजेलिस में नौकरी करने लगे। वहीं इस प्‍यार की शुरुआत हुई। उस लड़की से वे बेहद प्‍यार करने लगे और शादी करने ही वाले थे, पर दादी की तबीयत खराब होने के कारण उन्‍हें भारत लौटना पड़ा। तब उन्‍हें लगा था कि जिससे वे प्‍यार करते हैं वह भी उनके साथ भारत चली जाएगी। लेकिन 1962 की भारत-चीन लड़ाई के कारण, उनके माता-पिता उस लड़की के भारत आने के पक्ष में नहीं थे। इस तरह से उनका रिश्‍ता टूट गया।

जब रतन टाटा भारत आए तो उनकी दादी ने उनके लिए एक लड़की पसंद की थी
लेकिन रतन टाटा के साथ उनकी बात नहीं बन पाई। इंटरव्यू के दौरान रतन टाटा ने अपनी शादी के बारे में बताते हुए कहा कि वह एक दौर था जो खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में जो भी लड़की आई उन्होंने पूरी ईमानदारी से अपना रिश्ता निभाने की कोशिश की लेकिन हमेशा कोई ना कोई ऐसी परेशानी आ जाती की शादी तक बात ही नहीं पहुंच पाई।

google news

रतन टाटा भले ही इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा कीं लेकिन उन्होंने कभी भी अपने किसी प्रेमिका का नाम उजागर नहीं किया उनका कहना था कि उनके ऐसा करने से उनकी निजी जिंदगी खराब हो सकती है अपनी शादी ना हो पाने के बाद पर रतन टाटा कहते हैं कि जो भी हुआ अच्छा हुआ अगर वह आज रिलेशनशिप में होते तो अपने व्यापार को इतना समय नहीं दे पाता। आपको बता दें कि रतन टाटा भारत के सबसे बड़े कारोबारियों में से एक है इनका टाटा ग्रुप पूरे विश्व भर में फैला हुआ है।

आज के युवा क्यों कतरा रहे शादी से?

कुछ साल पहले एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि पहले जहां पुरुष महिलाओं के मुकाबले शादी करने को लेकर ज्यादा उत्साहित दिखते थे। लेकिन अब सब कुछ बदल गया है। एक ताजा रिसर्च में यह बात सामने आया है कि यंग मैन शादी को बढ़ी हुई जिम्मेदारी और खर्चों में बढ़त के साथ जोड़ते हैं। इस वजह से ज्यादातर लड़के शादी की जगह सिंगल रहते हुए लाइफ को अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं।

लड़कियों के केस में

मॉडर्न युग की महिलाएं अब शादियों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते वह भी अपनी सिंगल लाइफ जीना पसंद करती है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है। एक रिपोर्ट की मानें तो महिला के शादी नहीं करने के पीछे घर के कामों के प्रति, और शादी के बाद की जिम्मेदारियों, प्यार में धोखा मिलने, पर्सनल लाइफ से जुड़ी आजादी खोने का डर रिलेशनशिप में रहने का अनुभव जैसे कारण भी हो सकता है। साथ ही कुछ ऐसे भी लड़कियां हैं जिनकी दोस्त की मैरिज लाइफ में खुशियां नहीं है। इसके कारण भी लड़कियां मैरिज को नेगेटिव लाइट में देखने लगती इस वजह से उनकी भी इसमें रूचि खत्म होते जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles