Bihar Politics: कौन हैं सम्राट चौधरी जो सीएम नीतीश कुमार के साथ संभालेंगे बिहार के उप मुख्यमंत्री का पद?

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 28 जनवरी 2024, 2:06 अपराह्न

Bihar Politics: नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ भाजपा के दो डिप्टी सीएम का बनाए जायेगें।

Samrat Choudhary: नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार वह अपने पुराने साथी एनडीए के साथ बिहार में सरकार बनाने जा रहे हैं। इस्तीफा देने के मात्र एक घंटे बाद ही उन्होंने एनडीए के साथ नई सरकार बनाने के लिए राज्यपाल को प्रस्ताव सौप दिया है। इस सरकार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के दो डिप्टी सीएम का बनाए जाने की भी बात कही जा रही है, जिसमें एक सम्राट चौधरी का भी नाम आ रहा है। ऐसे में सम्राट चौधरी को बिहार में एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। तो आईए जानते हैं बिहार के होने वाले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बारे में-

आपको यह जान काफी आश्चार्ज होगा कि 53 साल के सम्राट चौधरी शकुनी चौधरी के बेटे हैं। शकुनी चौधरी समता पार्टी के   संस्थापकों में से एक रहे हैं और इनका नाम कुशवाहा समाज के बड़े नेताओं में से शामिल है। वह बिहार में कई बार विधायक और  सांसद बन चुके हैं।

Samrat Choudhary: लालू यादव की पार्टी से किया राजनीतिक की शुरुआत

सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक पार्टी का शुरुआत लालू यादव की पार्टी राजद से 1990 में किया था। 1999 में वह रावड़ी सरकार में कृषि मंत्री भी रह चुके हैं लेकिन उनसे विवाद हो गया था। दरअसल उनकी कम उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। सम्राट चौधरी 2000 से 2010 तक परबत्ता  विधानसभा क्षेत्र में विधायक रहे थे। साल 2014 में वह नगर विकास विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं। साल 2018 में वे राजद छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए और एनडीए सरकार में पंचायती राज मंत्री बने।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में फ्लैट समेत 13 गाय और 10 बाछा-बाछी, 17 साल मुख्यमंत्री रह नीतीश कुमार ने बनाई इतनी संपत्ति

बता दे के बिहार में महागठबंधन सरकार गिरने से पहले बीजेपी ने हाल फिलहाल में ही सम्राट चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। वहीं भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने जो बातें कही है उनके अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। फिलहाल सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और विजय कुमार सिन्हा को विधायक दल का उप नेता चुना गया है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।