जब अचानक बिहार के राज्यपाल पहुंचे SP के घर, जानिए क्या है पूरा मामला

किसी भी राज्य में शायद ही कभी होता है कि कोई राज्यपाल किसी जिले के SP के घर गए हों। लेकिन बिहार में ऐसा मौका आ गया जब राज्यपाल को स्वयं जिले के SP आवास पर जाना पड़ गया। राज्यपाल फागु चौहान आरा के SP राकेश दुबे के सरकारी आवास पर पहुच गए।

बिहार के आरा जिला के काबिल SP राकेश दुबे के यहाँ राज्यपाल फागु चौहान अचानक पहुँच गए। शायद ही बिहार में इससे पहले ऐसा हुआ होगा की अचानक राज्यपाल खुद किसी SP आवास पर पहुँच जाए। SP राकेश दुबे ने जब अचानक अपने आवास पर राज्यपाल को देखा तो वो काफी खुश हुए। बात चीत के दौरान राकेश दुबे ने बताया कि ये उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है कि बिहार के राज्यपाल उनके घर आये। उन्होंने कहा कि वो इस पल को कभी भूल नही पायेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि उन्होने राज्यपाल के साथ काम किया है और उनसे उनको हमेशा प्यार और स्नेह ही मिला है। राकेश दुबे ने कहा कि 2016 नवंबर में बिहार के राज्यपाल और देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मेरे आवास पर आए थे। उस समय उनके घर मे एक पारिवारिक समारोह था।

ये है पूरा मामला

लेकिन अभी अचानक फागु चौहान के SP राकेश दुबे के सरकारी आवास पर पहुँचने की कहानी कुछ और है। दरअसल बिहार के राज्यपाल फागु चौहान शनिवार को उत्तरप्रदेश से पटना आते हुए अचानक पूर्व एडीसी और भोजपुर के SP राकेश दुबे के सरकारी आवास पर पहुँच गए। उसके बाद करीब एक घंटा तक साथ मे समय बिताने के बाद वो वापस पटना के लिए रवाना हो गए। राकेश दुबे अपने कार्यों की वजह से हमेशा से ही सभी राज्यपाल के चहिते रहे हैं। जब रामनाथ कोविंद राज्यपाल थे तब उन्होंने ने भी राकेश दुबे की कहा था कि राकेश दुबे उनके लिए लकी है। रामनाथ कोविंद के अलावा सत्यपाल मालिक हो या लालजी टंडन सभी ने राकेश दुबे की तारीफ की थी। राज्यपाल फागु चौहान के SP के घर चले जाने से ये पता चलता है कि वो अपने साथ काम करने वालो से कितना लगाव रखते हैं।

Share on