Sunday, September 24, 2023

कार में बैठते ही मिचलाता है जी और आ जाती है उल्टी, तो इस तरह अपनी इस आदत कर सकते हैं ठीक !

Motion Sickness, Vomiting During Travelling In Car: कार में सफर करते हुए अक्सर कई लोगों को उल्टी होना, जी मिचलाना जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस परेशानी को मोशन सिकनेस कहा जाता है। अगर आप भी मोशन सिकनेस का शिकार हैं और कार से लंबा सफर करने पर आपको अपने शरीर में ऐठन या अस्वस्थ अनुभव होता है, तो आपको कुछ बातों का खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए।

क्यों होती है ट्रेवलिंग के दौरान मोशन सिकनेस

दरअसल मोशन सिकनेस कई लोगों को कार की स्थिति में बदलाव जैसे स्पीड बढ़ाना या ब्रेकर आना जैसे समय पर ही अनुभव होते हैं। इस दौरान अचानक से उनके शरीर में ऐठन आने लगती है या फिर शरीर के किसी दूसरे हिस्से में दर्द होना शुरू हो जाता है। यह सब कुछ मस्तिष्क के असंतुलन के कारण होता है। इस कारण आपको जी मिचलाना, उल्टी होना, चक्कर आना, थकान और शरीर में अस्वस्थ का एहसास होता है। ऐसे में आइए हम आपको इसके उपाय के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कार में उल्टी आने पर उसे कैसे रोक सकते हैं?

  • जब भी आप कार में सफर करते हैं और आप मोशन सिकनेस का शिकार होते हैं, तो आपको यात्रा से पहले अपने खानपान का खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए।
  • यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान आप हैवी खाना बिल्कुल भी ना खाएं। हल्के भोजन के साथ पेट को खाली रखने का प्रयास करें।
  • यात्रा के दौरान जितना हो सके पानी पिए, ताकि आपका शरीर आपकी जरूरत के हिसाब से हाइड्रेट रहे।
  • मोशन सिकनेस के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपचार भी बताए गए हैं। आप इनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अदरक का रस, पुदीना का रस, नींबू पानी जैसे प्राकृतिक पदार्थों का सेवन कर अपनी मोशन सिकनेस को दूर कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप मोशन सिकनेस से बचने के लिए अपनी बॉडी को और भी किसी भी दूसरे तरह के लिक्विड को पीकर भी हाइड्रेट रख सकते हैं। पानी की पर्याप्त मात्रा और फल से आपका शरीर पूरी तरीके से स्वस्थ रहता है।
  • इसके अलावा आप कुछ मेडिसन का सहारा भी ले सकते हैं, जिन्हें आप सफर के शुरू होने से आधा या एक घंटा पहले ले सकते हैं। यह दवाइयां मोशन सिकनेस की होती है। इस बात का खास तौर पर ख्याल रखें की डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन दवाइयों का सेवन करें।
  • कार में ही नहीं कई बार लोगों को बस में ड्राइविंग के दौरान भी मोशन सिकनेस होती है। लोग इसकी वजह से अक्सर आगे वाली सीट की डिमांड करते हैं। इन चीजों का सेवन आप बस यात्रा के दौरान भी कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप चाहे तो आप कार को ट्रैवलिंग के दौरान खुद ड्राइव करते हुए भी मोशन सिकनेस से बच सकते हैं। इससे आपका पूरा ध्यान कार की ड्राइविंग पर रहता है और आप मोशन सिकनेस के शिकार नहीं होते।
  • साथ ही आप मोशन सिकनेस से बचने के लिए नेचुरल हवा का भी उपयोग कर सकते हैं। दरअसल आप को जब भी मोशन सिकनेस फील हो आप कार की खिड़की खोल कर नेचुरल हवा ले, इससे आपको सुखद अनुभव होगा।
  • इसके अलावा जब आपको मोशन सिकनेस फील हो, तो आप गहरी सांस लें और अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। यात्रा के दौरान अपने मन को दूसरे कामों में भटका कर भी आप मोशन सिकनेस को कुछ समय में खत्म कर सकते हैं।
Kavita Tiwari
Kavita Tiwari
मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles