Whale Vomit: हीरे से कीमती होती है व्हेल मछली की उल्टी, करोड़पती बना सकती है आपको, जाने कैसे?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 फरवरी 2023, 6:15 अपराह्न

Whale Vomit Price: ‘उल्टी’ एक ऐसा शब्द है जो अगर जुबान पर आ जाए, तो जेहन और दिल दोनों ही मिचलाना शुरू हो जाते हैं और खयाल के साथ ही मन भी खराब हो जाता है। इतना ही नहीं इसके बाद ऐसा लगने लगता है, जैसे अभी उल्टी कर देंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा जानवर है जिसकी उल्टी आपको करोड़पति बना सकती है। अगर आप हैरान हो रहे हैं तो बता दें कि यह जानवर व्हेल मछली है, जिसकी उल्टी को बेचकर आप करोड़पति बन सकते हैं। क्यों करोड़ों में होती है हवेल मछली की उल्टी की कीमत…. आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।

Whale Vomit

व्हेल मछली की उल्टी की कीमत करोड़ों में होती है

किसी की उल्टी करोड़पति बना देगी… यह बात सुनने में ही बड़ी अजीब लगती है, लेकिन यह सच है कि एक व्हेल मछली की उल्टी को बाजार में काफी ऊंची रकम में बेचा और खरीदा जाता है। यह बात सुनने के बाद जरूर आपके मन में इसे लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे होंगे और साथ ही जेहन में यह भी घूमने लगा होगा कि आखिर व्हेल मछली की उल्टी इतनी महंगी क्यों होती है? इसमें ऐसा क्या खास होता है, जिसकी वजह से यह करोड़ों में बिकती है?

Whale Vomit

क्या होती है व्हेल की उल्टी में खासियत

दरअसल व्हेल की आंत में पैदा होने वाला एक ठोस वैक्सी पदार्थ होता है, जो अक्सर पानी में तैरते हुए तटों पर आ जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एंबरग्रीस में मल की गंध होती हैं, लेकिन धीरे-धीरे बीते वक्त के साथ यह गंध मीठी और मिट्टी जैसी गंध में बदल जाती है। इसी गंध का इस्तेमाल परफ्यूम के प्रोडक्शन में खास तौर पर किया जाता है, जो सुगंध को लंबे समय तक एक जैसा बनाए रखने में मदद करता है।

व्हेल मछली की उल्टी में मिलने वाली इसी गंध के चलते इसे तैरता हुआ सोना कहा जाता है और इसी की वजह से इसकी कीमत करोड़ों में होती है। यही वजह है कि व्हेल की उल्टी बेचकर आप एक ही झटके में करोड़पति बन सकते हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।