आज से 20 किमी प्रति घंटे से चलेगी पछुआ हवा, शीतलहर बढ़ने पर स्कूल बंद करने का आदेश

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 18 दिसम्बर 2021, 4:56 अपराह्न

सर्दी (Winter) के मौसम ने दस्तक दे दी है, और अब ठण्ड भी बढ़ने लगा है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों की ठण्ड से हिफाजत के चलते ज्यादा ठण्ड होने पर स्कूल( Schools) बंद करने का आदेश जारी किया गया है। बिहार( Bihar) में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस या इससे कम होते ही स्कूलों में सुबह की कक्षाएं( morning classes) बंद करने को लेकर निर्देश जारी किया गया है। शीतलहर अगर ज्यादा पड़ती है तो स्कूल भी बंद हो जायेंगे। बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक श्रीकांत शास्त्री द्वारा शुक्रवार को इस सम्बन्ध मे सभी डीइओ को जानकारी दे दी गई है। शिक्षा विभाग की तरफ से प्रत्येक जिले को शीतलहर बढ़ते ही सुरक्षा के मद्देनजर उचित कदम उठाने को कहा गया है।

इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से शीतलहर के सम्बन्ध मे हर अपडेट रखने को कहा गया है। और अभिभावकों से भी इस जानकारी को साझा करने के लिए कहा गया है। ऐसा कई बार देखा गया है कि बिहार में दिसंबर के अंतिम सप्ताह से तथा जनवरी के तीसरे सप्ताह तक शीतलहर रहती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उचित दिशानिर्देश जारी किये गए हैं।

इसके अलावा सभी स्कूल के प्रधान को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्कूलों में बच्चों को लंच के दौरान ज्यादा देर तक बाहर न खेलने दें, क्योंकि ऐसे में उन्हें ठण्ड लग सकती है। शिक्षको से कहा गया है कि वे बच्चों की सेहत को नोटिस करें, यदि उनकी तबियत बिगड़ती है तो बच्चों के अभिभावकों को इस सम्बम्ध में जरूर बताएं। आवश्यकता होनेन्पर् एंबुलेंस की सहायता भी लें, चिकित्सकों से लगातार संपर्क बनाए रखें। इसके अलावा कोविड प्रोटोकाल हर हाल में पालन सुनिश्चित करें।

आज से 20 किमी प्रति घंटे से चलेगी पछुआ हवा, गिरेगा पारा

राज्य भर में ठण्ड बढ़ने लगी है और शनिवार से पछुआ हवा के 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान जताया गया है। इस कारण राज्य भर में तपमान में काफी गिरावट आने की सम्भावना है, तथा पारा नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 48 घंटे में तीन डिग्री तक तापमान नीचे गिर सकता है। फिलहाल प्रदेश का न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच है। आइएमडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान पूसा रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रही, जबकि वगया में 8.6 और पटना में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।