Weather Update: गर्मी के हाई तेवर जारी, दिल्ली-UP-बिहार में सहित इन राज्यों में Heatwave, कब आयेगी बारिश?

IMD Weather Alert, Aaj Ka Mausam: देश के तमाम हिस्से भीषण गर्मी से तप रहे हैं। राजधानी दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में चिलचिलाती गर्मी और लूं जैसी हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। वहीं उत्तराखंड में भी तेज धूप से जनजीवन बेहाल है। बात साउथ के राज्य केरल और आंध्र प्रदेश की करें तो वहां मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। वहीं चक्रवर्ती तूफान बिपरजॉय के कारण कई राज्यों में मौसम सुहाना है ।

कैसा है दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। बीते 3 से 4 दिनों में गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया है। दिन भर तेज गर्म हवाएं और उमस लोगों को परेशान कर रही है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गर्मी से जनजीवन पूरी तरह से बेहाल है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 जून तक इसी तरह के हालात बने रहेंगे। 15 जून के बाद मानसून दिल्ली, यूपी, बिहार में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक 3 से 4 दिनों तक देश के 9 राज्यों में गर्मी का तेवर हाई लेवल पर रह सकता है। इस कड़ी में आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में लोगों को अभी गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा। वहीं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हीटवेव को लेकर पहले ही अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि ओडिशा में सबसे ज्यादा तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि चक्रवर्ती तूफान के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में राहत भी है।

कहां कहां हो रही है बारिश?

मौसम विभाग द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक कर्नाटक, केरल, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तूफान बिपरजॉय की वजह से लक्ष्यदीप, गुजरात, गोवा, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार और सिक्किम में भी बारिश होने के पूर्वानुमान जताए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि तूफान के कारण मौसम शुष्क रहेगा। लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

whatsapp channel

google news

 
Share on