Weather Report Today: बिहार के जाते साल ने किया लोगों को घर में बंद, 21 जिलों में तेजी से नीचे गिरा पारा

Weather Report Today: देश के तमाम हिस्सों में ठंड का कहर जारी है। इसके साथ ही शीतलहर भी कई राज्यों को अपनी चपेट में ले चुकी है। ठंड के चलते कई राज्यों में तो तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चला गया है। लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड के इस कहर से बिहार भी अछूता नहीं है। बिहार में बीते 2 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके साथ राजधानी पटना को छोड़कर 21 जिलों में तापमान  (Bihar Weather Report Today) तेजी से नीचे गिर रहा है।

राज्य में अगले 48 घंटों के अंदर घने कोहरे की संभावना भी जताई गई है। साथ ही पछुआ हवा की गति में वृद्धि के साथ बुधवार को तापमान में दो से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में होने वाली गिरावट के साथ बिहार के बांका जमुई जगहों पर बारिश की भी संभावना है, जिसके साथ और भी बढ़ सकती है।

Weather Report

कैसा है बिहार का मौसम

बिहार की राजधानी पटना समेत अधिकतर जिलों में मंगलवार के दिन कोहरा छाया रहा। ऐसे में राजधानी में सुबह के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी 1000 मीटर, जबकि पूर्णिया में 600 मीटर दर्ज की गई। विजिबिलिटी कम होने के कारण ट्रेन विमान और अन्य यातायात सेवाएं भी भारी स्तर पर प्रभावित हुई।

whatsapp channel

google news

 

मौसम विभाग द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक बिहार में नमी युक्त हवा का प्रभाव और पछुआ हवा की गति के कारण राज्य के कई जिलों में तापमान में दो से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दक्षिणी पूर्वी भागो के बांका जिले में 4.2 मिमी, जमुई में 0.8 मिमी और झाझा में 0.2 मिनी की बारिश की हुई। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य भागों में भी मौसम शुष्क बना रहा।

Weather Report

तेज गति से चल रही पछुआ हवाएं

बिहार के कई हिस्सों में पछुआ हवा की गति और कोहरा अधिक होने के कारण अधिकतर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहे। ऐसे में जहां एक और मंगलवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं बुधवार को भी तापमान में एक से दो की गिरावट की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से साझा की गई है।

देरी से चल रही बिहार जाने वाली ट्रेन

लगातार तापमान में गिरावट और भारी कोहरे के कारण देश के तमाम हिस्सों में ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही है। इसका असर बिहार आने वाली ट्रेनों पर भी नजर आ रहा है। मंगलवार को पटना जंक्शन पर आने वाली लगभग सभी ट्रेनें अपने तय समय से 2 से 3 घंटे देरी से पहुंची।

बिहार किन राज्यों में गिरा तापमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 21 शहरों में मंगलवार को तापमान में न्यूनतम गिरावट दर्ज की गई। इस लिस्ट में औरंगाबाद गया सीवान, अररिया, सारण, पूर्वी चंपारण, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, सुपौल, सीतामढ़ी, जमुई, बांका, सबौर, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, फॉरबिसगंज, किशनगंज और पूर्णिया का नाम शामिल है।

Share on