Weather Today: बिहार में तपती का पारा 44 पार, 8 जून तक इन जिलों में लू का अलर्ट, जाने आपके शहर का हाल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जून 2023, 9:32 पूर्वाह्न

Weather Report Update: देश के तमाम हिस्सों में मौसम का कहर अपने चरम पर है। वहीं बिहार में तो गर्मी अपने प्रचंड रूप में है। बीते 5 दिनों में लोगों को सूरज की गर्मी लू जैसी गर्म हवाएं इन सब से कोई राहत नहीं मिली है। वहीं मौसम विभाग ने 8 जून तक स्थिति ऐसी ही रहने के आसार जताते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के अधिकारी पीयूष सिंह का कहना है कि बिहार के 12 जिलों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। साथ ही लोगों को लू का भी सामना करना पड़ सकता है। मालूम हो कि मौजूदा समय में राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिले चिलचिलाती गर्मी से झुलस रहे हैं।

बिहार में किस जिले में सबसे ज्यादा गर्मी?

मौसम विभाग की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक राज्य में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो खगड़िया और भागलपुर सबसे गर्म जिले रहे। यहां पर रविवार को पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूर्णिया में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजधानी पटना की बात की जाए तो यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं राज्य न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और गया में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में पारा 42 पार

बात राजधानी पटना की करें तो बता दे मौसम विभाग द्वारा साझा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के एक दर्जन जिलों में चिलचिलाती गर्मी के साथ लू से झुलस रहे हैं। वहीं भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, सुपौल, शेखपुरा, बांका और जमुई में 8 जून तक स्थिति इसी तरह बनी रहेगी और लोगों को लू के कारण आवागमन में खासा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी पटना, मधुबनी और सिवान में रविवार को लोगों के लिए घर से बाहर कदम रखना भी मुश्किल रहा। वहीं सोमवार को भी स्थिति जस की तस नजर आ रही है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य में अगले 4 दिन स्थिति इसी तरह की रहेगी। ऐसे में लोगों को संभल कर रहने की आवश्यकता है। बता दे मौसम विभाग ने लोगों को जरूरत ना पड़ने पर घर से बाहर ना निकलने की अपील भी की है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।