बिहार में चक्रवात की वजह से कड़ाके के ठंड की दस्तक, जाने कितने दिनों तक रहेगी ऐसी ठंड

Bihar Weather Report Today: साल 2023 का पहला दिन देश भर के तमाम हिस्सों में ठंड और कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। वही बिहार में भी ठंड का पारा लगातार नीचे गिरता दिखा। मौसम विज्ञान के मुताबिक सोमवार को भी घना कोहरा छाया रहने के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में राज्य के तमाम हिस्सों में कनकनी से राजधानी पटना समेत पांच जिलों में शहीद दिवस जैसी स्थिति नजर आ रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 3 दिनों तक घने कोहरे के साथ लगातार पारा गिरने की भी संभावना जाहिर की है। कोहरे की काली चादर को देखते हुए बिहार को लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है।

Bihar Weather Report

10 डिग्री से नीचे पहुंचा 10 किलो का तापमान

मौसम विभाग की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक मध्य भारत में बने प्रतिचक्रवात और दो तरफा हवा के कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। इसी के चलते लगातार ठंड बढ़ रही है और कोहरे की चादर और गहराती जा रही है। वहीं नमी युक्त बर्फीली हवा के कारण तापमान में भारी स्तर पर गिरावट देखी जा रही है। इस कड़ी में बिहार के 10 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। इस लिस्ट में सीवान, गया, औरंगाबाद, शेखपुरा, पटना, नवादा, खगड़िया, सबौर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, किशनगंज, सहरसा, समस्तीपुर का नाम शामिल है।

कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर बात करें तो बता दे कि साल का पहला दिन यानी रविवार को राजधानी पटना, पूर्णिया, भागलपुर, गया समेत कई जिलों में कोहरे की गहरी चादर नजर आई, जिसके कारण राजधानी पटना में 50 मीटर दृश्यता होने से विमान व यातायात सेवाएं प्रभावित रही। इस कड़ी में जहां एक और कई ट्रेनें अपने तय समय से देरी से पहुंची, तो हवाई यात्रा में भी कोहरे के कारण देर हुई।

whatsapp channel

google news

 

Bihar Weather Report

कौन सा जिला रहा सबसे ठंड़ा

बिहार के तमाम जिलों में देर शाम होते-होते ठंड का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ने लगा, जिसके साथ ही घना कोहरा भी छाया रहा। ऐसे में सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और ट्रेनों के पहिए भी जाम हो गए। राजधानी पटना में रविवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। वहीं न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से नीचे 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान बिहार का गया जिला 7.3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया।

बंद रहेंगे स्कूल

लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए राज्य के कई जिलों में स्कूलों को बंद रखा गया है। बता दे पटना में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल 7 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने साझा की थी। उनके आदेश के बाद स्कूलों को बंद किया गया था। इसके साथ ही कई अलग-अलग जिलों के जिला अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में ठंड के आधार पर स्कूलों की छुट्टी की तारीखें निर्धारित की है। इस कड़ी में आरा में 4, बिहार शरीफ में 7, जहानाबाद में 7, गोपालगंज में 4, सारण में 5, बक्सर में 5, औरंगाबाद में 7 जनवरी को स्कूल खोले जाएंगे।

Share on