Weather Report: शीतलहर की चपेट में बिहार, पटना सहित इन शहरों में बढ़ी ठंड

Bihar Weather Forecast: देश के तमाम हिस्सों में गिरते तापमान के साथ ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर से भी आम जनजीवन बुरी स्तर पर प्रभावित हो रहा है। राजस्थान के शुष्क और हिमालय की और हो रही बर्फबारी के चलते बिहार शीतलहर की चपेट में है। ऐसे में बिहार के तमाम हिस्सों में गलन भरी ठंड पड़ रही है। बुधवार के दिन और रात में समान रूप से कनकनी महसूस की गई।

वही हिमालय की और 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही शीतलहर से बचने के लिए लोग सिर से पैर तक खुद को ढककर बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में पटना सहित प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में शीत लहर और कोहरे के कहर ने लोगों को परेशान कर दिया है।

Bihar Weather Forecast

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राज्य के तमाम हिस्सों में शीतलहर के बढ़ते कहर को देखते हुए मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 से 48 घंटे के अंदर पूरे प्रदेश में शीतलहर का कहर और भी बढ़ सकता है। मंगलवार की तुलना में बुधवार के दिन उच्चतम एवं न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश के 17 जिले ऐसे रहे जहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। वहीं आने वाले दिनों में इसके और नीचे जाने की संभावना है।

whatsapp channel

google news

 

कौन सा है बिहार का सबसे ठंडा जिला

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर बात करें तो बता दें कि बिहार का गया जिला बीते 24 घंटे में सबसे ठंडा जिला रहा। इस दौरान यहां तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वही बात अगर अन्य जिलों की करें तो भागलपुर और सबौर में 6 डिग्री, समस्तीपुर/पूसा में 7.1 डिग्री, बांका में 7.5 डिग्री, सीतामढ़ी/पुपरी में 7.2 डिग्री, नवादा और किशनगंज में 8.5 डिग्री, पूर्वी चंपारण/वाल्मीकि नगर में 8.5 डिग्री से 9 डिग्री, सहरसा/अगवानपुर में 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान पटना में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Bihar Weather Forecast

लगातार गिरते पारे शीतलहर और कोहरे के कहर को देखते हुए मौसम विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी विवेक सिन्हा द्वारा साझा जानकारी में लोगों को पहले से अलर्ट रहने की एवं अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर शीत लहर की स्थिति विशेषकर दक्षिण-पश्चिमी बिहार में बनी हुई है। एक-दो दिन में तापमान और भी नीचे गिर सकता है।

Share on