Friday, June 9, 2023

Weather Report: बिहार, यूपी हुए गर्मी से बेहाल, IMD ने इन 9 राज्यों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Today Weather Report: देश के तमाम हिस्सों में गर्मी का कहर अपने चरम पर है। मौसम विभाग ने बिहार, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित कुल 9 राज्यों में बेकाबू हुई गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी है। मौसम विभाग द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक ओडिशा, सिक्किम, झारखंड और उत्तर प्रदेश में लोगों को हीट वेव की मार झेलनी पड़ सकती है। इसके साथ ही बिहार, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल गर्मी के तापमान को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया है। पंजाब और हरियाणा में लू के हालात हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब पश्चिमी विक्षोभ ने लोगों का घर से बाहर निकलना भी दूर भर कर रखा है।

गर्मी से कई राज्यों का बुरा हाल

मौसम विभाग ने 9 राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस लिस्ट में बिहार, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, यूपी का नाम शामिल है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में भी तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज करते हुए लोगों से जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। बता दे मौसम विभाग की ओर से ये अलर्ट बीते दिनों महाराष्ट्र सरकार के एक कार्यक्रम में कई घंटों खुले में बैठने के बाद 13 लोगों की मौत के बाद किया गया है।

whatsapp-group

दिल्ली के कई हिस्सों में ब्लू से चढ़ा पारा

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में भी मौसम के बिगड़े मिजाज को लेकर काफी कुछ कहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आज लू चलने की संभावना है। दिल्ली के कई स्थानों में गर्मी का तापमान और भी ज्यादा बढ़ सकता है। अप्रैल महीने में ही जून जैसे हालात हो गए हैं। बता दे दिल्ली में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है।

google news

बिहार में कब होगी बारिश?

मौसम विभाग ने बिहार, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत में आने वाले कुछ दिनों में पारा 3 से 5 डिग्री और ज्यादा ऊपर चढ़ सकता है। इसके साथ ही तापमान और भी ज्यादा गर्म हो जाएगा। कई इलाकों में लू की संभावना भी जताई है ।फिलहाल कई जगहों पर तापमान 44.6 डिग्री से लेकर 45 के आंकड़े को पार कर गया है। सबसे ज्यादा गर्मी बिहार के सुपौल में दर्ज की गई। साथ ही पटना और पूर्वी चंपारण में भी पारा 40 के पार रहा। हालांकि गर्मी से राहत और बारिश की अभी कोई संभावना नहीं हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles