Weather Report: इन राज्यों में पड़ने वाली भारी ठंड, तीन दिनों तक चलती रहेगी शीतलहरी; देखें लिस्ट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 14 दिसम्बर 2022, 6:09 अपराह्न

भारत में ठंड का कहर कई हिस्सों में शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के भी कई राज्यों में न्यूनतम तापमान के साथ कंपकपा देने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

Weather Report Today: भारत में ठंड का कहर कई हिस्सों में शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के भी कई राज्यों में न्यूनतम तापमान के साथ कंपकपा देने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। लगातार तापमान में हो रही गिरावट से पहाड़ी राज्यों में जहां बर्फबारी शुरू हो गई है, तो वहीं मैदानी इलाकों का पारा भी लगातार नीचे गिर रहा है। लगातार गिरते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पंजाब में कल से ही ठंड का प्रकोप शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही शीतलहर भी सर्दी को बढ़ा देगी।

ठंड को लेकर मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक पंजाब में 15 से 17 दिसंबर तक कई इलाकों में शीतलहर का कहर लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है। चंडीगढ़ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 16 दिसंबर को यह तापमान 2 डिग्री और नीचे गिर सकता है।

देश के इन राज्यों में बढ़ सकती है ठंड

मौसम विभाग द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में सर्दी का प्रकोप लोगों की परेशानियां बढ़ाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी भारत में अगले 2 दिनों में 2 से 4 डिग्री तापमान गिरने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि उसके बाद कुछ दिनों तक तापमान में कुछ खासा बदलाव नहीं नजर आएगा। वही मध्य भारत की बात करें तो यहां अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही यहां न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में किसी तरह की कोई बदलाव ना होने की संभावनाएं जताई है। इसके साथ ही 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी कई हिस्सों में हो सकती है। आने वाले 4 से 5 दिनों में देश के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट, तो कुछ हिस्सों में न्यूनतम गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है।

विभाग ने मछुआरों को दी चेतावनी

बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना भी जताई है। ऐसे में मौसम विभाग ने मछुआरों को यह भी सलाह दी है कि 14 दिसंबर के बाद उत्तरी केरल, कर्नाटक और गोवा के तटों पर ना जाए। साथ ही लक्ष्यदीप क्षेत्र में 15 दिसंबर की सुबह तक बारिश के चलते खतरे की संभावना जताई है। दक्षिण पूर्व अरब सागर के तटों पर 15 दिसंबर की शाम तक ना जाने की सलाह मौसम विभाग की ओर से निर्देशों में दी गई है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post