Bihar Weather Today: मूडी हुआ बिहार का मौसम, आंधी-तुफान से बेहाल हुए कई जिले; जाने आपके शहर का हाल

Bihar Weather Update: देश के कई राज्य को चिलचिलाती गर्मी से बदले मौसम के मिजाज के साथ लोगों को राहत मिल गई है। बिहार भी इससे अछूता नहीं है लेकिन बिहार में मौसम का मिजाज कुछ मूडी नजर आ रहा है। कहीं आंधी तूफान है तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है। ऐसे में बिहार के कई जिलों में मौसम सुहाना है तो कहीं पर पछुआ हवाओं और आंधी तूफान के साथ मौसम के तल्ख तेवर लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

कैसा है राजधानी पटना का मौसम?

बात राजधानी पटना के मौसम की करें तो बता दें कि यहां शुष्क हवा के कारण तापमान में वृद्धि होने से लोग गर्मी से परेशान है। पटना समेत राज्य के सभी जिलों में तापमान हाई लेवल पर है। पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर चला गया है। बता दे मौजूदा समय में तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा।

मौसम विभाग द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के तमाम हिस्सों में बदले मौसम के मिजाज का फायदा लोगों को मिलेगा। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना भी जताई गई है। बता दे रविवार और सोमवार को पटना सहित प्रदेश भर में आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

बीते 24 घंटे के मौसम के मिजाज की बात करें तो बता दें कि इस दौरान गया और बांका जिला के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जिसके साथ यहां लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। वही आज सुबह पटना सहित प्रदेश के आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे, लेकिन थोड़ी ही देर बाद कड़ी धूप से लोग परेशान हो गए, लेकिन इस दौरान ठंडी हवा से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है।

whatsapp channel

google news

 

कितना है बिहार के जिलों का तापमान?

  • पटना- 38.6 डिग्री सेल्सियस
  • गया- 37.9 डिग्री सेल्सियस
  • भागलपुर- 37.4 डिग्री सेल्सियस
  • पूर्णिया- 36.6 डिग्री सेल्सियस
  • वाल्मीकि नगर- 38.0 डिग्री सेल्सियस
  • मुजफ्फरपुर- 34.6 डिग्री सेल्सियस
  • छपरा- 36.2 डिग्री सेल्सियस
  • दरभंगा- 36.0 डिग्री सेल्सियस
  • सुपौल- 36.2 डिग्री सेल्सियस
  • फारबिसगंज- 35.6 डिग्री सेल्सियस
  • सबौर- 34.2 डिग्री सेल्सियस
  • डेहरी- 38.0 डिग्री सेल्सियस
  • मोतिहारी- 37.5 डिग्री सेल्सियस
  • शेखपुरा- 38.3 डिग्री सेल्सियस
  • जमुई- 37.1 डिग्री सेल्सियस
  • बक्सर- 41.6 डिग्री सेल्सियस
  • भोजपुर- 39.4 डिग्री सेल्सियस
  • औरंगाबाद- 39.1 डिग्री सेल्सियस
  • बेगूसराय- 36.3 डिग्री सेल्सियस
  • बांका- 36.8 डिग्री सेल्सियस
  • कटिहार- 36.2 डिग्री सेल्सियस
  • नवादा- 37.6 डिग्री सेल्सियस
  • अररिया- 34.6 डिग्री सेल्सियस
  • जीरादेई- 37.0 डिग्री सेल्सियस
  • किशनगंज- 34.0 डिग्री सेल्सियस
Share on