बिहार: 100 एकड़ में विराट रामायण मंदिर का हो रहा निर्माण, देखें सबसे बड़े मंदिर की खासियत-खूबसूरती

बिहार (Bihar) के पूर्वी चंपारण (Purvi Champaran) जिले में राज्य का सबसे बड़ा विराट रामायण मंदिर (Virat Ramayan Temple) निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस विराट रामायण मंदिर की चर्चा इसके बनने से पहले ही हर जगह गूंजने लगी है। चंपारण के केसरिया में बनने वाला यह भव्य विराट रामायण मंदिर (Virat Ramayan Temple In Bihar) 270 फीट ऊंचा 1080 फिट लंबा और 540 फीट चौड़ा होगा। इसकी सुंदरता हर दर्शनार्थी के दिल को मोह लेगी। इसकी भव्यता ही लोगों को इसकी ओर आकर्षित करेगी। इस विराट मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।

Virat Ramayan Temple Bihar

कैसा होगा विराट रामायण मंदिर

खास बात यह है कि जिस तकनीक से इस मंदिर को बनाया जा रहा है उसके मुताबिक यह लगभग ढाई सौ साल तक टिकाऊ रहेगा। बता दें इस रामायण मंदिर के निर्माण के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग मुख्य तौर पर इसकी बारीकियों पर काम कर रहा है। इसके पूर्व महानिदेशक विनय जयसवाल इसके मुख्य परामर्शी है। उनकी देखरेख में मंदिर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही महावीर मंदिर न्यास द्वारा केसरिया के निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर के स्ट्रक्चर डिजाइन में इसे लंबे समय तक टिकाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं।

Virat Ramayan Temple Bihar

whatsapp channel

google news

 

मंदिर के स्ट्रक्चर डिजाइन में किए कई बदलाव

मालूम हो कि पटना के महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का कहना है कि- पूर्व में विराट रामायण मंदिर का स्ट्रक्चर डिजाइन न्यूनतम 100 साल की मजबूती से तैयार किया गया था, लेकिन हाल ही में इसमें कुछ बदलाव करते हुए इसे ढाई सौ साल की मजबूती के तहत तैयार किया जा रहा है। पहले लोहा, सीमेंट और टेफेन्ड ग्लास से बनाए जा रहे इस विशेष मंदिर को अब एक अलग ही तकनीक से स्टील के इस्तेमाल से बनाया जा रहा है।

Virat Ramayan Temple Bihar

100 एकड़ में फैला है विराट रामायण मंदिर

बता दे विराट रामायण मंदिर 100 एकड़ में बनाया जा रहा है। राम जानकी मार्ग में स्थित पूर्वी चंपारण के केसरिया के निकट निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर 100 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है। अयोध्या से जनकपुरी तक स्वीकृत राम जानकी मार्ग मंदिर को स्पर्श करते हुए ये आगे गुजर रहा है।

Virat Ramayan Temple Bihar

सूत्रों की मानें तो विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही संपन्न हो जाएगा। मालूम हो कि दिल्ली के नए संसद भवन का निर्माण कार्य कर रही इंजीनियर और कारीगरों की टीम संसद भवन का कार्य संपन्न करने के बाद पूर्वी चंपारण के विराट रामायण मंदिर के निर्माण कार्य में जुट जाएगी और इसे अंतिम रूप देते हुए जल्द से जल्द पूरा करेगी।

Virat Ramayan Temple Bihar

फिलहाल मंदिर के बाहरी परिसर का काम चल रहा है। मुख्य मंदिर के निर्माण की तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में लगातार काम जारी है।

Share on