बिहार के दिग्गज कांग्रेसी नेता सदानंद सिंह का हुआ निधन, CM नीतीश कुमार व तेजस्‍वी यादव ने जताया शोक

बुधवार की सुबह बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन हो गया। पटना के एक निजी हॉस्पिटल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। बता दें कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे लिवर सिरोसिस की बीमारी से पीडि़त थे। वे राजनीति के एक युग का गवाह थे, उनके निधन के साथ ही बिहार में कांग्रेस के एक युग का अंत हो गया है। उनके निधन की खबर फैलते ही चारो ओर से शोक संवदनाओं का तांता लग गया है। बिहार मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कहलगांव विधानसभा सीट से नौ बार चुनाव लड़े

सदानंद सिंह कांग्रेस के तो सबसे वरिष्ठ नेता तो थे ही, वे बिहार के भी सबसे बुजुर्ग व बड़े नेताओं में से एक थे। वे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। लंबे समय तक उन्होंने कैबिनेट मंत्री का पदभार सम्भाला। उन्‍होंने भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट से नौ बार चुनाव लड़ा। सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश के बताया कि उनके पिता की तबीयत आठ जुलाई से ही खराब थी। दिल्ली में डाक्टरों की निगरानी में दो सप्ताह तक उन्हें इलाज के लिए रखा गया था। इसके बाद उन्हें पटना लाया गया। अगस्‍त में एक बार फिर उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई जिसके बाद उन्‍हें पटना के दानापुर के क्‍यूरिस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया ।

सदानंद सिंह के निधन की खबर फैलते ही शोक-संवेदनाओं का तांता लगा गया है। सीएम नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव तथा हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष जीतनराम मांझी सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट हुए श्रद्धांजलि दी है। बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष डा. मदन मोहन झा सदानंद सिंह की मृत्यु पर शोक जताते हुए कहा है कि ” सिंह बिहार के सर्वमान्य नेता व कांग्रेस के योद्धा थे। उनके साथ एक राजनीतिक युग का अवसान हो गया है।” वहीँ तेजस्वी यादव ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि” वे एक कुशल राजनेता थे। उनका लंबा सामाजिक व राजनीतिक अनुभव रहा।”

Share on