बुलेट ट्रेन से तेज है ‘Made In India’ वंदे भारत ट्रेन, जाने इसकी 10 वर्ल्ड क्लास खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज देश को तीसरी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat train) की सौगात दे दी है, जिसके साथ ही अब गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल (Gandhinagar To Mumbai Central) के बीच स्वदेशी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने नए अपडेटेड वर्जन के साथ पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। बता दें यह देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है, जो स्पीड के मामले में बुलेट ट्रेन को भी पीछे छोड़ती है। गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच 500 किलोमीटर का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन महज 5 घंटे 10 मिनट में पूरा करती है।

देश को मिली तीसरी वंदे भारत ट्रेन

बता दे वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावनगर में देश के पहले सीएनजी टर्मिनल (CNG Terminal) की आधारशिला भी रखने वाले हैं। गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात को ये सीएनजी टर्मिनल की सौगात इस लिहाज से भी बेहद अहम मानी जा रही है। साथ ही चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वंदे भारत ट्रेन के तौर पर नई कनेक्टिविटी का तोहफा राज्य के लोगों को कितना पसंद आता है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

क्या है वंदे भारत ट्रेन की 10 बड़ी खासियत (Vande Bharat train speciality)

  • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुलेट ट्रेन से भी तेज एक्सीलरेशन 0 से 100 की रफ्तार पकड़ने में महज 52 सेकेंड का समय लेती है, जबकि यह रफ्तार पकड़ने में बुलेट ट्रेन 55 सेकंड का समय लेती है।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से पटरी पर दौड़ती है।
  • वंदे भारत ट्रेन के सभी कोचों में ऑटोमेटिक दरवाजे के साथ-साथ जीएसपी आधारित ऑडियो विजुअल, यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन के लिए ऑन बोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई और आरामदायक कुर्सी की व्यवस्था दी गई है।
  • एग्जीक्यूटिव क्लास में रेटिंग कुर्सियां और बायो वॉल्यूम शौचालय भी दिए गए हैं। बता दे वंदे भारत ट्रेन में दिव्यांगों के लिए खास शौचालय बनाया गया है।

पहली दोनों वंदे भारत ट्रेन से कैसे अलग है तीसरी वंदे भारत ट्रेन

देश को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई है। बता दे यह है देश में पहले से पटरी पर दौड़ रही दोनों वंदे भारत ट्रेन से बिल्कुल अलग है। दरअसल इसका नाम वही है, लेकिन यह अपने अपग्रेडेड वर्जन के साथ लांच की गई है। आइए बताएं कैसे अलग है यह तीसरी वंदे भारत अपग्रेडेड वर्जन ट्रेन…

  • वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी स्पीड, सेफ्टी और सर्विस के लिए खास तौर पर जानी जाती है।
  • वंदे भारत ट्रेन को शताब्दी ट्रेन जैसा ट्रेवल क्लास लुक दिया गया है, जो पैसेंजर्स को बेहतर सर्विस देता है।
  • नई वंदे भारत की कुर्सिया भी ज्याद आरामदायक और सॉफ्ट है।
  • नई वंदे भारत में कुल 1128 सीटें दी गई है, जिनमें 2 कोच में एग्जीक्यूटिव चेयर कार भी शामिल है।
  • सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर कोच में दो इमरजेंसी विंडो भी दिये गए हैं और हर कोच में 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
  • नई वंदे भारत में कवच सिस्टम काम करेगा, जिसमें एक पटरी पर दो ट्रेन आते ही ब्रेकिंग सिस्टम काम करेगा। साथ ही इसमें आग जनी की स्थिति में अलार्म का सिस्टम की सुविधा भी मौजूद है।
  • ड्राइवर यात्री से और यात्री ड्राइवर से टाक बैक डिवाइस से बात कर सकेते हैं। बता दे इस ट्रेन में ड्राइवर केबिन में हाईटेक फीचर्स हैं, जहां ड्राइवर को सारी जानकारी डिजिटल मोड में मिलती रहती है.
  • वंदे भारत ट्रेन सेल्फ प्रोपेल्ड सिस्टम पर काम करती है. ये सिस्टम लगभग हर दूसरे कोच के नीचे लगे होते हैं।
  • इसके अलाव 6000 एचपी की ताकत नई वंदे भारत को मिलेगी, जिसके जरिये 100 km की स्पीड मिलने के बाद 12000 एचपी की ताकत नई वंदे भारत को मिलती है।
Share on