बुलेट ट्रेन से भी जल्दी रफ्तार पकड़ती है वंदे भारत, 4-5 घंटे में दिल्ली-पटना की दूरी कर लेगी तय

भारत में बुलेट ट्रेन (Bullet Train) को चलाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जल्द ही भारत की पहली बुलेट ट्रेन (Indian First Bullet Train) मुंबई से अहमदाबाद तक दौड़ती नजर आएगी। इसके अलावा भारत में स्वदेशी तकनीक से विकसित भारत की सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने मे बहुत कम समय लेती है। जानकारों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा तेज है। रेलवे बोर्ड (Indian Railway Board) के अधिकारियों ने भी इस मामले में दावा किया है कि 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार (Bullet Train Speed) पाने में बुलेट ट्रेन को 55.4 सेकंड लगते हैं, वहीं वंदे भारत इस रफ्तार को मात्र 54 सेकंड में ही पूरा कर सकती है। इस लिहाज से यह कहना गलत नहीं होगा कि वंदे भारत की रफ्तार बुलेट ट्रेन से ज्यादा है।

क्या है वंदे भारत ट्रेन की स्पीड

गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन की स्पीड को लेकर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ये ट्रेन काफी अपडेटेड है। यही वजह है कि इसकी रफ्तार बाकी ट्रेनों के मुकाबले सबसे ज्यादा तेज है। यह ट्रेन इंजन नहीं बल्कि स्वचलित मोटर की सहायता से चलती है। 16 कोच वाली इस ट्रेन में 5 कोच मे मोटर लगी होती है। स्वचालित मोटर की मदद से इसकी त्वरित रफ्तार काफी ज्यादा तेज होती है। ऐसे में जहां बुलेट ट्रेन के आगे लगे एक इंजन के मुकाबले वंदे भारत की पूरे ट्रेन में लगी 20 मोटर ज्यादा कारगर नजर आती है।

इतना ही नहीं अधिकारियों द्वारा साझा जानकारी में यह भी बताया गया कि वंदे भारत ट्रेन की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है तो वहीं इसके नए वर्जन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि इस ट्रेन को चरणबद्ध तरीके से 2025 तक अपग्रेड वर्जन में चलाया जाएगा जिसकी रफ्तार 260 किलोमीटर प्रति घंटा की बताई जा रही है।

देश में सबसे ज्यादा तेज मानी जाने वाली शताब्दी, राजधानी और दुरंतो को भी एक इंजन के सहारे ही चलाया जाता है। ऐसे में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में इन ट्रेनों को 1.5 मिनट की समय अवधि लगती है। वहीं दूसरी ओर रेलवे ने कुछ ट्रेनों में आगे और पीछे इंजन लगाकर पिकअप को तेज भी किया है।

whatsapp channel

google news

 

देश के तमाम हिस्सों में जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

मालूम हो कि रेलवे बोर्ड देश भर के तमाम हिस्सों में 40 सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए चीन, जापान, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों की तर्ज पर उच्च क्षमता की विद्युत लाइनें भी जल्द बिछाई जाएंगी। इसके साथ ही भारत में पटरी पर सबसे तेज रफ्तार से दौड़ती वंदे भारत ट्रेन नजर आएंगी।

Share on