Vande Bharat Express: बिहार को इस महीने मिलेगी ‘वंदेभारत एक्सरप्रेस’! इस रूट पर चलाने की हो रही तैयारी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 08 दिसम्बर 2022, 5:13 अपराह्न

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ न सिर्फ भारतीय रेलवे को एक हाई स्पीड रफ्तार मिली है, बल्कि साथ ही लोगों का सफर भी आसान हो गया है। लोग कम समय में लंबी दूरी का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ कर अपने कई घंटों को बचा सकते हैं।

Vande Bharat Express Route In Bihar: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ न सिर्फ भारतीय रेलवे को एक हाई स्पीड रफ्तार मिली है, बल्कि साथ ही लोगों का सफर भी आसान हो गया है। लोग कम समय में लंबी दूरी का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ कर अपने कई घंटों को बचा सकते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल भारतीय रेलवे जल्द ही नई दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अलग-अलग राज्यों में पटरी पर दौड़ाने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि रेलवे के मामले में यह दोनों राज्य व्यस्त रूट्स में से आते हैं। बता दे मौजूदा समय में देश के अंदर कुल 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का सफल संचालन हो रहा है। ऐसे में जल्द ही इन दो राज्यों में भी वंदे भारत रफ्तार भरती नजर आएगी।

किन रूट पर चलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

भारतीय रेलवे के द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक दिसंबर महीने के आखिर तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। हालांकि नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूट को लेकर अब तक मंत्रालय की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है। मंत्रालय ने बताया है कि नहीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का निर्माण आईसीएफ चेन्नई में युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, जिनमें दो वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही तैयार होकर पटरी पर दौड़ती नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इनमें से एक वंदे भारत तेलंगाना और दूसरी बिहार के रूट पर रफ्तार भरेगी।

Vande Bharat Express

इन रूटों पर पहले से चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक इन दोनों राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलाई गई है। ऐसे में मंत्रालय का कहना है कि जिस रूट पर यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है, वहां इसे चलाया जाएगा। देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वर्तमान समय में देश के 5 रूटों पर चल रही है, जिनमें से पहली वंदे भारत नई दिल्ली से वाराणसी, दूसरी दिल्ली से श्री वैष्णो देवी माता कटरा, तीसरी गांधीनगर से मुंबई, चौथी दिल्ली से अंब अंदौरा (हिमाचल प्रदेश) और पांचवी चेन्नई से मैसूर के बीच चलाई चल रही है।

क्या होगी नई वंदे भारत ट्रेन की खासियत

बात नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खासियत की करें तो बता दें कि यह हल्की होने के साथ-साथ तेज रफ्तार में दौड़ने में सक्षम है। यह मात्र 52 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने की क्षमता रखती है। इसमें स्व-संचालित दरवाजे भी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चेयर को 180 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है और साथ ही इसमें कई अन्य तरह की हाईक्लास सुविधाएं भी मौजूद है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आपको जीपीएस आधारित इंफॉर्मेशन सिस्टम के साथ-साथ वेक्यूम टॉयलेट और सीसीटीवी कैमरे की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप इस ट्रेन में सफर के दौरान सुरक्षित महसूस करते हैं। इस ट्रेन में पावर बैकअप की सुविधा भी है। यह ट्रेन पूरी तरह से सुरक्षा कवच से लैस है। इसे हाई क्लास बनाने का मेन मकसद यात्रियों को सुविधाजनक सफर मुहैया कराना है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।