देश को मिली चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, यहां देखें रूट, टाइमिंग और किराये की पूरी डिटेल

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देशवासियों को दे दी है। इस कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने ऊना स्टेशन से वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। बता दे यह ट्रेन उत्तर भारत के लोगों के लिए दिल्ली से चंड़ीगढ़ की दूरी और कम कर देगी। यह ट्रेन दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना से अब इंदौर तक जाएगी। इससे दिल्ली और चंडीगढ़ के सफर में 3 घंटे के समय की बचत होगी। खास बात यह है कि इस ट्रेन में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के जरिए भी सफर कर सकते हैं। जाने क्या है ट्रेन की टाइमिंग (Vande Bharat Express Timing) और पूरा शेड्यूल (Vande Bharat Express Schedule)…

कितना है वंदे भारत ट्रेन का किराया (Vande Bharat Express Fare)

बात वंदे भारत ट्रेन के टिकट किराए की करें तो बता दें कि अगर आप चेयर कार में दिल्ली से चंडीगढ़ यात्रा करते हैं, तो इसके लिए आपको ₹805 खर्च करने होंगे। वही एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया ₹1495 है। आपकी यात्रा 2 घंटे 50 मिनट में पूरी हो जाएगी। वंदे भारत अंब अंदौरा से नई दिल्ली हफ्ते में 6 दिन दिन चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन बुधवार को बंद रहेगी। ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश के ऊना स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में आप चेयर कार या एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सफर कर सकते हैं।

जल्द ही लेटेस्ट वर्जन को भी हरी झंडी दिखाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

अधिकारियों द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी आज जिस वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। वह पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है। यह ट्रेन बहुत हल्की और कम अवधि में तेज गति से पहुंचने में सक्षम बताई जा रही है। ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते के 6 दिन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। यह अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना पर रुकते हुए अपना सफर पूरा करेगी।

वंदे भारत ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड है। यह 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। बता दें इस ट्रेन की शुरुआत पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा को एक आरामदायक याात्रा एवं रफ्तार देने के नजरिए से की गई है।

whatsapp channel

google news

 

क्या है वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग

बात वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग की करें तो बता दे कि यह ट्रेन अंब अंदौरा से दोपहर 1:00 बजे रवाना होगी और दोपहर 3:35 पर चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ऊना और पंजाब के आनंदपुर साहिब में रुकेगी। चंडीगढ़ से रवाना होने के बाद यह 6:25 पर दिल्ली पहुंचेगी। बता दें यह ट्रेन अंब से दिल्ली का सफर महज साढ़े पांच घंटे में तय कर लेगी।

वहीं बात इसके रिवर्स रूट की करें, तो बता दे कि यह दिल्ली से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी और 10.34 बजे ऊना पहुंच जायेगी। इसके बाद ऊना से रवाना होने के बाद यह 11.05 बजे अंब अंदौरा में यात्रा समाप्त हो जाएगी। बता दे वंदे भारत ट्रेन यह अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसकी रफ्तार के साथ ही आपके गंतव्य समय में काफी कमी आती है।

Share on