जबरदस्त है TVS का ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज के साथ धांसू है इसके फीचर्स, जाने कीमत

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 09 अगस्त 2022, 5:58 अपराह्न

मशहूर टू व्हीलर कंपनी टीवीएस (TVS) जल्द ही अपना दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि टीवीएस का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) साल 2018 ऑटो एक्सपो के शोकेस क्रेऑन पर बेस्ट हो सकता है। बता दे हाल ही में बेंगलुरु में टीवीएस क्रेऑन इलेक्ट्रिक स्कूटर (TVS Creon Electric Scooter) की टेस्टिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसके बाद टीवीएस के दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च की चर्चाएं तेज हो गई है। लोग टीवीएस आइक्यूब के बाद बेहतर बैटरी रेंज वाले नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि ये लोगों की डिमांड पर पूरा उतर सकता है।

TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत

जानकारी के मुताबिक यह अपकमिंग टीवीएस क्रेऑन मैक्सी स्कूटर सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है और इसमें शार्प लुक और डिजाइन भी देखने को मिलेंगे। प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में आ रहे टीवीएस क्रेऑन में बड़ा टच स्क्रीन पैनल भी दिया जाएगा। इसके साथ ही ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कई जबरदस्त फीचर्स भी लेकर आ रहा है।

TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स

खास बात ये है कि ये इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ आपको स्टेप-अप सीट डिजाइन, इंटिग्रेटेड ग्रैब रेल्स और रेक्टेंगुलर रियर व्यू मिरर देखने को मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवीएस क्रेऑन इलेक्ट्रिक स्कूटर में TVS SmartXonnect ऐप के जरिये अलेक्सा वॉयस कमांड, लाइव वीइकल ट्रैकिंग, नैविगेशन असिस्ट, लास्ट पार्क्ड लोकेशन और जियो फेंसिंग, क्रैश अलर्ट, एंटी थेफ्ट अलर्ट समेत कई खास सुविधाओं से लैस होगा।

बेस्ट है इसकी रेंज और स्पीड

सूत्रों की माने तो TVS क्रेऑन को कंपनी टीवीएस आईक्यूब की तुलना में ज्यादा बड़ी बैटरी पैक के साथ लॉन्च करने वाली है। बड़ी बैटकी के साथ इसकी रेंज और भी बेहतर हो जायेगी। मालूम हो कि टीवीएस के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंगल चार्ज पर ईको मोड में 150 किलोमीटर तक चला सकते है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 100 kmph तक होने की उम्मीद है। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।